एक्सप्लोरर

Delhi News: प्रवेश वर्मा ने AAP पर साधा निशाना, कहा- 'अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में...'

Parvesh Verma News: मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आप (AAP) ने अनधिकृत कॉलोनियों के विकास को लटकाए रखा, लेकिन पीएम मोदी ने 'पीएम उदय योजना' के तहत सिर्फ एक झटके में इसका हल कर दिया.

Parvesh Verma On AAP: दिल्ली के लोक निर्माण विकास (PWD) मंत्री प्रवेश वर्मा ने राजधानी के विकास को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि बीजेपी के 48 विधायक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली में विकास की नई लकीर खींचेंगे. उन्होंने कहा कि अब दिल्ली में ना कोई यू-टर्न होगा, ना कोई गड्ढा. सिर्फ तेज रफ्तार से आगे बढ़ता विकास होगा.

प्रवेश वर्मा ने कहा, “मैं दिल्लीवासियों को भरोसा दिलाता हूं कि बीजेपी की सरकार दिल्ली को विकास के उस एक्सप्रेसवे पर ले जाएगी, जहां सिर्फ तरक्की होगी. यह एक्सप्रेसवे बिना रुकावट के होगा. बिना किसी बाधा के आगे बढ़ेगा. इसका गियर सिर्फ तेजी से विकास की ओर बदलेगा.”

अनधिकृत कॉलोनियों को मिली बड़ी राहत 

प्रवेश वर्मा के मुताबिक दिल्ली में लाखों लोग अनधिकृत कॉलोनियों में रहते हैं, जहां बिजली, पानी, सीवर और पक्की सड़कों जैसी सुविधाओं का हमेशा अभाव रहा. प्रवेश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारों ने इस मुद्दे को लंबे समय तक लटकाए रखा, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस समस्या को 'पीएम उदय योजना' के तहत सिर्फ एक झटके में हल कर दिया.

उन्होंने कहा, “पहले इन कॉलोनियों के लोगों के सिर पर अनिश्चितता की तलवार लटक रही थी. वे हमेशा इस डर में जीते थे कि कभी भी उन्हें हटाया जा सकता है, लेकिन पीएम मोदी ने सबको मालिकाना हक देकर इस चिंता को हमेशा के लिए खत्म कर दिया.” 

इस योजना के तहत लोगों को उनकी संपत्ति की रजिस्ट्री मिली, जिससे वे अपने घर के कानूनी मालिक बन गए. अब ये लोग बिना किसी डर के अपने घरों में रह सकते हैं और बैंक से लोन लेकर अपने घर को और बेहतर बना सकते हैं.

AAP के 10 साल में हुए घोटाले 

बीजेपी सरकार में PWD मंत्री ने पूर्ववर्ती आम आदमी पार्टी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, “जब पीएम मोदी दिल्ली को नई सुविधाएं दे रहे थे, तब केजरीवाल सरकार घोटाले पर घोटाले कर रही थी. शराब, बस खरीद, क्लासरूम निर्माण, जल बोर्ड घोटाला जेसे कई घोटाले हुए. इससे दिल्ली में विकास कार्य थम गया.”

अब दिल्ली में होगा असली विकास

प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में अब स्थायी सरकार आ गई है. हर क्षेत्र में विकास की गारंटी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी का लक्ष्य सिर्फ सरकार चलाना नहीं, बल्कि दिल्ली को एक विश्वस्तरीय शहर बनाना है. हमारी सरकार हर दिल्लीवासी के साथ खड़ी है. हम हर इलाके में विकास के काम तेजी से करेंगे और जनता को महसूस होगा कि सही मायनों में सरकार कैसे काम करती है.

खुशखबरी! होली में यात्रा होगी आसान, रेलवे दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
राहुल गांधी के धरने के बीच दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा, कहा- उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
लाइक्स के लिए थार से खतरनाक स्टंट, गुरुग्राम मार्केट में मचा हड़कंप
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर जाम होगा खत्म, इस प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget