एक्सप्लोरर

खुशखबरी! होली में यात्रा होगी आसान, रेलवे दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, देखें लिस्ट

Holi Special Trains: अगर आप भी होली पर घर जाने की तैयारी में है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. रेलवे ने दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है.

Holi Special Trains List: रंगों का त्योहार होली जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, वैसे ही ट्रेन में कंफर्म टिकट का मिलना और भी मुश्किल होता जा रहा है. कई ट्रेनों में तो लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है. इस कारण होली के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे लोगों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी नजर आने लगी है. ये हालात अधिकतर सभी रूट की ट्रेनों में देखने को मिल रहा है, लेकिन यूपी-बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में टिकटों के लिए कुछ ज्यादा ही मारामारी देखने को मिल रही है.

यात्रियों की इसी परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने होली पर दिल्ली से यूपी-बिहार के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है. उत्तर रेलवे के मुख्य प्रवक्ता हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि होली के मौके पर पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती है, जिसे देखते हुए विशेष ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया गया है.

दिल्ली से दरभंगा के लिए विशेष ट्रेनें
गाड़ी संख्या 04012 दिल्ली जंक्शन से 4, 7, 11, 14 और 18 मार्च को शाम 7:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी. वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 04011 दरभंगा से 5, 8, 12, 15 और 19 मार्च को शाम 6:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 4:35 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.

दिल्ली से वाराणसी के बीच 14 फेरे लगाएगी विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 04024 दिल्ली जंक्शन से 3, 6, 8, 10, 13, 15 और 17 मार्च को शाम 7:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 9:45 बजे वाराणसी पहुंचेगी. जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 04023 वाराणसी जंक्शन से 4, 7, 9, 11, 14, 16 और 18 मार्च को शाम 6:35 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:50 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी.

दिल्ली से रक्सौल के लिए विशेष ट्रेन
गाड़ी संख्या 04026 दिल्ली जंक्शन से 6, 13 और 20 मार्च को रात 11:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 7:00 बजे रक्सौल पहुंचेगी.

विशेष ट्रेनों से मिलेगी यात्रियों को बड़ी राहत
उत्तर रेलवे ने इन विशेष ट्रेनों को होली के त्योहार को देखते हुए चलाने का फैसला लिया है, ताकि अधिक से अधिक लोग कंफर्म टिकट के साथ सुगम यात्रा कर अपने परिजनों के साथ त्योहार मनाने के लिए घरों तक पहुंच सकें. रेलवे द्वारा चलाई जा रही इन विशेष ट्रेनों से होली पर यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट की अग्रिम बुकिंग कर अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाएं.

ये भी पढ़ें- Yamuna River: क्यों जहरीली हो रही यमुना? वजह जानकर दिल्ली हाईकोर्ट हैरान, ये है पूरा मामला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
संजय सिंह बोले, '...तो किसी चौराहे पर खड़ा कर हमें गोली मरवा दीजिए'
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई
सत्येंद्र जैन को न्यायिक हिरासत, जमानत पर 25 अगस्त को सुनवाई

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget