एक्सप्लोरर

दिल्ली की एक सीट पर बदल गया AAP का उम्मीदवार, जानें- क्यों लिया ये फैसला और किसे दिया टिकट?

Mehrauli Assembly Constituency: महरौली विधानसभा सीट से विधायक नरेश यादव ने कहा कि बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर मैं AAP में आया था. पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया.

Mehrauli Assembly Seat:  दिल्ली की महरौली विधानसभा सीट से AAP ने महेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया है. वो विधायक नरेश यादव की जगह चुनाव लड़ेंगे. आप उम्मीदवार रहे नरेश यादव ने शुक्रवार (20 दिसंबर) को एक्स पर चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया.

उन्होंने कहा, ''आज से बारह साल पहले अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी की राजनीति से प्रेरित होकर मैं आम आदमी पार्टी (आप) में आया था. इस पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. आज अरविंद जी से मिलकर मैंने उनको बताया की जब तक कोर्ट से मैं बा-इज़्ज़त बरी नहीं हो जाता, तब तक मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा.''

महरौली के लोगों की सेवा करता रहूंगा- नरेश यादव

नरेश यादव ने कहा, ''मैं पूरी तरह से निर्दोष हूं और मुझपर लगाए गए इल्ज़ाम राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं. इसलिए मैंने उनसे गुजारिश की है कि मुझे चुनाव लड़ने से मुक्त कर दें. महरौली के लोगों की सेवा करता रहूंगा और एक आम कार्यकर्ता की तरह जी जान लगाकर केजरीवाल को फिर से CM बनाऊंगा. जय हिन्द . भारत माता की जय.''

नरेश यादव पर कुरान शरीफ की बेअदबी का आरोप है. उन्होंने महरौली सीट पर 2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को हराया था. उन्हें पिछले चुनाव में 62417 वोट मिले. बीजेपी को 44256 वोट मिले. यहां कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे.

दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी (आप) उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है. वहीं कांग्रेस ने 21 उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है. बीजेपी इस महीने के आखिरी तक उम्मीवारों की लिस्ट जारी करेगी. राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में चुनाव की घोषणा हो सकती है.

Rajveer Sisodia: मशहूर यू-ट्यूबर राजवीर सिसोदिया को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार, क्या है आरोप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget