एक्सप्लोरर

MCD वार्ड कमेटी का चुनाव आज, मेयर के इनकार के बाद LG ने नियुक्त ​किए पीठासीन अधिकारी, हंगामे के आसार 

MCD Ward Committee Election: MCD के 12 वार्ड कमेटियों के चुनाव को लेकर मेयर और एलजी के बीच तकरार खुलकर सामने आ गया है. एलजी ने मेयर के न चाहते हुए भी चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किए.

MCD Ward Committee Election 2024: दिल्ली नगर निगम में बुधवार (4 सितंबर) को वार्ड समिति के चुनाव होने हैं. वार्ड कमेटी चुनाव को स्टैंडिंग कमेटी की चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. यही वजह है कि एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और दिल्ली के एलजी के बीच तकरार की स्थिति है. मंगलवार रात तक मेयर की तरफ से चुनाव को लेकर प्रोसिडिंग अफसर  नियुक्त नहीं किया गया था, जिसकी वजह से चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. 

एलजी के इस रुख से सवाल यह उठ खड़ा हुआ है कि आज पहले से तय समय पर चुनाव हो पाएगा या नहीं. मंगलवार देर रात को दिल्ली के एलजी ने इस मामले में समय से चुनाव करवाने के आदेश जारी कर दिए.

मेयर का चुनाव अधिकारी नियुक्त करने से इनकार

दिल्ली की मेयर शेली ओबेरॉय ने बुधवार को होने वाले वार्ड समिति के चुनाव को लेकर प्रोसिडिंग अफसर नियुक्त करने से इंकार कर दिया, जिसकी वजह केवल एक दिन की नोटिस देने के चलते नामांकन दाखिल करने में असमर्थ पार्षदों से कई ज्ञापन प्राप्त होने की बात कही गई है. मेयर के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया के लिए पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए था. मेयर का आरोप है कि उनके निर्देश देने के बाद भी नगर निगम सचिव को चुनाव की अधिसूचना देने में पांच दिन लग गए, ऐसे में नामांकन दाखिल करने के लिए सिर्फ एक दिन कैसे दिया जा सकता है? 

मेयर ने वजह यह भी बताई की एमसीडी के इतिहास में नामांकन दाखिल करने के लिए इतना कम समय पहले कभी नहीं दिया गया. आदेश में मेयर ने आयुक्त को नामांकन दाखिल करने के लिए कम से कम एक सप्ताह का नोटिस देकर चुनाव प्रक्रिया को दोबारा शुरू करने का आदेश दिया है. 

बीजेपी ने आम आदमी पार्टी को घेरा 

मंगलवार रात को मेयर की तरफ से प्रोसिडिंग अफसर नियुक्त ना करने वाले आदेश पर एमसीडी में बीजेपी नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने मेयर और आम आदमी पार्टी को घेरते हुए यह बात कहीं की आम आदमी पार्टी एमसीडी में काम न होने देने के लिए जिम्मेदार है और चुनाव में बीजेपी जीत रही है. यही वजह है कि मेयर ने यह नोटिफिकेशन जारी किया. 

एलजी के दखल से चुनाव का रास्ता साफ 

दिल्ली नगर निगम के प्रशासक एलजी हैं, जिन्होंने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए जोनल डिप्टी कॉमिशनर को प्रोसिडिंग अफसर बनाया. इस पर निगम सचिवालय ने इलेक्शन होने का नोटिस जारी कर दिया. यानी मेयर के पीठासीन अधिकारी नियुक्त न कर पाने की स्थिति में दिल्ली के एलजी ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त कर दिए. लिहाजा इलेक्शन तय वक्त पर ही होगा. यानी एक बार फिर दिल्ली के एलजी और आम आदमी पार्टी के बीच अवरोध का मुद्दा उठ खड़ा हुआ है. 

ये है  सियासी समीकरण 

दिल्ली में बुधवार को होना है 12 वार्ड कमेटी और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर का होगा चुनाव. इन चुनावों से दिल्ली नगर निगम की सबसे शक्तिशाली माने जाने वाली स्टैंडिंग कमेटी में कौन पड़ेगा भारी यह तय होगा. एमसीडी सदन में यूं तो आम आदमी पार्टी का बहुमत है लेकिन अलग-अलग वार्ड कमेटी में संख्या बल अलग हैं. वार्ड कमेटी में 10 एल्डरमैन भी वोट कर सकते हैं जिनकी नियुक्ति का अधिकार सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल को दे दिया है . 

एलजी ने इन एल्डरमैन की नियुक्ति ऐसे वार्ड कमेटी में की है जहां आम आदमी पार्टी को मामूली बहुमत था. साथ ही दिल्ली नगर निगम में दल बदल कानून लागू नहीं हैं, इसलिए आम आदमी पार्टी को यह भी डर है कि बीजेपी उनके कुछ पार्षदों को अपनी तरफ कर सकती है. ऐसे में 12 वार्ड कमेटी में 7 या 8 कमेटियों पर बीजेपी का कब्जा हो सकता है. 

इस आशंका को देखते हुए मेयर ने इस बात का हवाला देकर की प्रत्याशियों को नोमिनेशन का वक्त नहीं मिला, प्रोसिडिंग अफसर की नियुक्ति करने से इनकार कर दिया, लेकिन तत्काल उपराज्यपाल ने पिछले साल संसद में कानून में किए गए फिर बदलाव में मिले पावर का इस्तेमाल कर एमसीडी कमिश्नर के जरिए पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति कर दी. अब बुधवार को यह चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच होना है. 

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब जाम का झाम होगा खत्म! ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण पर कसा जाएगा शिकंजा
दिल्ली में अब जाम का झाम होगा खत्म! ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण पर कसा जाएगा शिकंजा
Delhi News: दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर डिजिटल सर्वे से जुटेगा अहम डेटा
दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर डिजिटल सर्वे से जुटेगा अहम डेटा
CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त

वीडियोज

Women’s Reservation Bill पर मोदी सरकार के सामने ये हैं 5 बड़ी चुनौतियां? Chitra Tripathi | PM Modi
Women’s Reservation Bill: महिलाएं आरक्षण बिल में क्या-क्या खामियां? | NDA Vs INDIA |Chitra Tripathi
Women’s Reservation Bill: Kalyan Banerjee को PM ने ऐसे घेरा कि विपक्ष भी हंस पड़ा! | NDA Vs INDIA
90s की Iconic Scooter अब Electric में! Kinetic DX Plus Electric Scooter Review #kinetic #autolive
2 साल पुरानी फिर भी उतनी ही मजबूत ! Hyundai Venue ownership review #hyundai #venue #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे MS Dhoni, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?
इस दिन IPL 2026 का अपना पहला मैच खेलेंगे एमएस धोनी, जानें प्लेइंग इलेवन में किसकी जगह लेंगे?
Women’s Reservation Bill: महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
महिला आरक्षण के खिलाफ या पक्ष में? उद्धव ठाकरे ने साफ किया अपना रुख
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
10 करोड़ के बजट में बनी इस साउथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी, 14 दिन में ही हुई ब्लॉकबस्टर
Special Parliament Session 2026 LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
LIVE: लोकसभा की 850 सीटों का क्या है पूरा गणित? अमित शाह ने लोकसभा में समझाया
ईरान से जंग लड़ने के चक्कर में अमेरिका का कितना हुआ नुकसान? होश उड़ा देंगे आंकड़े
ईरान से जंग लड़ने के चक्कर में अमेरिका का कितना हुआ नुकसान? होश उड़ा देंगे आंकड़े
Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देने आ रही Triumph की नई बाइक, जानिए इंजन और फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 को टक्कर देने आ रही Triumph की नई बाइक, जानिए इंजन और फीचर्स
Embed widget