एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee: स्टैंडिंग कमेटी मेंबर्स के चुनाव को लेकर सियासी हंगामा जारी, अब एमसीडी सचिव ने कर दी ये मांग

MCD Standing Members Election: एमसीडी सचिव भगवान सिंह ने बताया है कि सदन में सिर्फ 245 बैलेट पेपर थे, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिए कम से कम 250 बैलेट पेपर की जरूरत है.

MCD Secretary Report: दिल्ली (Delhi) में एमसीडी के स्थाई समिति के छह सदस्यों (Standing Committee Members)का चुनाव गुरुवार को भी नहीं हो सका. इसके बाद स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया है. वहीं एमसीडी सचिव ने स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए नए सिरे से वोटिंग कराने की सिफारिश की है. मेयर शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) और कमिश्नर ज्ञानेश भारती (Gyanesh Bharti) को भेजी गई रिपोर्ट में एमसीडी सचिव भगवान सिंह ने यह भी कहा है कि स्थाई समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए पर्याप्त बैलेट पेपर उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में चुनाव नए सिरे से आयोजित किया जाए. 

एमसीडी सचिव ने यह भी बताया कि सदन में सिर्फ 245 बैलेट पेपर थे, जबकि पूरी चुनाव प्रक्रिया के लिए कम से कम 250 बैलेट पेपर की जरूरत है. बैलेट पेपर के नए सेट की छपाई के लिए समय की मांग करते हुए उन्होंने बताया, "चुनाव प्रक्रिया के लिए 300 बैलेट पेपर रखने होंगे, क्योंकि कुछ बैलेट पेपर बर्बाद भी होंगे." स्थाई समिति सदस्यों के चुनाव के लिए बुधवार को कुल 55 बैलेट पेपर जारी किए गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह स्पष्ट नहीं था कि कितने पार्षदों ने बैलेट बॉक्स में अपना वोट डाला.

कई पार्षदों ने पॉकेट में रख लिए बैलेट पेपर

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि बीजेपी पार्षदों के विरोध और आरोपों की वजह से वोट डालने वाले कुछ सदस्यों ने अपने वोटों का मोबाइल से स्नैपशॉट ले लिया. इसके बाद हंगामा हुआ. फिर सदन को स्थगित कर दिया गया और बैलेट बॉक्स को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ पार्षद जो अपना वोट नहीं डाल सके थे, उन्होंने इसे पॉकेट में डाल लिया.

बीजेपी ने भी की ये मांग

वहीं मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में कोई भी मोबाइल फोन या पेन ले जाने की अनुमति नहीं थी. हालांकि, स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान मेयर की ओर से मोबाइल फोन की अनुमति दी गई थी. दूसरी तरफ दिल्ली बीजेपी के नेताओं और पार्षदों ने भी स्थाई समिति के सदस्यों के लिए नए सिरे से मतदान की मांग की है. पार्टी सांसद प्रवेश वर्मा ने दावा किया कि कुल 55 बैलेट पेपर जारी किए गए, जिनमें से 45 मतदान के लिए इस्तेमाल किए गए, जबकि 10 का पता नहीं चल पाया.

ये भी पढ़ें- Delhi Deputy Mayor: एमसीडी डिप्टी मेयर का पद संभालने के बाद क्या बोले आले मोहम्मद इकबाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी
एडमिशन से लेकर सिक्योरिटी तक, MCD के स्कूलों में बड़े बदलाव की तैयारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget