एक्सप्लोरर

Delhi Deputy Mayor: एमसीडी डिप्टी मेयर का पद संभालने के बाद क्या बोले आले मोहम्मद इकबाल?

Aaley Mohammad Iqbal: एमसीडी के नए डिप्टी मेयर आले मोहम्मद इकबाल ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने दिल्ली नगर निगम के सिविक सेंटर ऑफिस में कार्यभार संभाला.

Aaley Mohammad Iqbal News: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के नए डिप्टी मेयर चुने गए आले मोहम्मद इकबाल ने गुरुवार को कार्यभार संभाल लिया. उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. आले मोहम्मद इकबाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, "एमसीडी डिप्टी मेयर पद की जिम्मेदारी के बाद सिविक सेंटर ऑफिस में कार्यभार संभाला. मैं बहुत शुक्रगुजार हूं आप सब का, आप के प्यार का, आप सब को यकीन दिलाता हूं इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाऊंगा. इंशाअल्लाह." इससे पहले डिप्टी मेयर बनने के बाद आले मोहम्मद इकबाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) का शुक्रिया अदा किया था.

उन्होंने ट्वीट किया, "बहुत शुक्रिया अरविंद केजरीवाल आप के नेतृत्व मे दिल्ली नगर निगम को देश का नंबर वन निगम बनाएंगे. दिल्ली की जनता ने जो ख्वाब देखा है एमसीडी को लेकर उसको सच करेंगे." इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, "जिस तरह से पूरी दुनिया में दिल्ली सरकार के कामों का डंका बजता है. उसी तरह देश में एमसीडी के कामों का डंका बजेगा. बीजेपी की वजह से जो 80 दिनों की बर्बादी हुई है, मैं विश्वास दिलाता हूं कि मेयर शैली ओबेरॉय, मैं और सभी पार्षद उसकी भरपाई 15 दिन में करेंगे."

आले मोहम्मद इकबाल को मिले थे 147 वोट

गौरतलब है कि बुधवार को दिल्ली के सिविक सेंटर में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार शैली ओबराय को दिल्ली के मेयर के रूप में चुना गया. वहीं आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर चुना गया. मेयर चुनाव में शैली ओबेरॉय को 150 वोट मिले, वहीं बीजेपी की रेखा गुप्ता को 116 वोट प्राप्त हुआ. डिप्टी मेयर पद के चुनाव में आले मोहम्मद इकबाल को 147 वोट मिले और बीजेपी के कमल बांगड़ी को 116 वोट मिले.

स्थाई समिति के सदस्यों का नहीं हुआ चुनाव

इसके अलावा देर रात तक हुई बैठक के बाद भी स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव नहीं हो सका. हंगामे और नारेबाजी की वजह से गुरुवार को दिनभर के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई.

ये भी पढ़ें- Delhi: बदला लेने के लिए युवती ने दोस्त और उसकी बहन के साथ किया ये कारनामा, अब पहुंची जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
SC के फैसले पर CJP बोली- युवाओं को परेशान न करें, खत्म हो मामला
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन
'केजरीवाल चुप्पी तोड़ो इस्तीफा लो', पंजाब पेपर लीक पर NDA का प्रदर्शन

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
यूपी में 15 IPS अधिकारियों का तबादला, लखनऊ- प्रयागराज के कमिश्नर बदले
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
Embed widget