एक्सप्लोरर

MCD Standing Committee Election: एमसीडी स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव फिर से कराने की मांग, 22 मार्च को दिल्ली HC में सुनवाई

MCD Standing Committee Election News: मेयर शैली ओबेरॉय ने 27 फरवरी को फिर से चुनाव कराने का निर्देश दिया था, इसके खिलाफ बीजेपी दिल्ली हाईकोर्ट चली गई. हाईकोर्ट ने फिर से चुनाव कराने पर रोक लगा दी थी.

Delhi MCD Standing Committee Election: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) और बीजेपी (BJP) के बीच चली लंबी घमासान की वजह से कई महीनों तक देश की राजधानी मेयर से महरूम रही. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश पर मेयर का चुनाव हो पाया और दिल्ली को नई मेयर शैली ओबरॉय (Shelly Oberoi) के रूप में मिली. अब छह स्थाई समिति को लेकर फिर से दोनों पार्टियों के बीच खींचतान जारी है. 24 फरवरी को हुए स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव में मेयर शैली ओबेरॉय एक वोट को निरस्त कर रही थीं, जो बीजेपी को मंजूर नहीं था. इसे लेकर आप और बीजेपी के पार्षदों के बीच हाथापाई तक भी हो गई थी.

मेयर शैली ओबेरॉय ने 27 फरवरी को फिर से चुनाव कराने का निर्देश दिया था, इसके खिलाफ बीजेपी दिल्ली हाईकोर्ट चली गई. हाईकोर्ट ने फिर से चुनाव कराने पर रोक लगा दी थी. इस मामले में अब 22 मार्च को हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. इससे पहले सदन में आप के नेता मुकेश गोयल, पार्षद प्रवीण कुमार और प्रेम चौहान ने मेयर को चिट्ठी लिखकर स्थाई समिति के छह सदस्यों का चुनाव कराने की मांग की है.

बीजेपी नेताओं ने पत्र में क्या लिखा?

सूत्रों के मुताबिक तीनों नेताओं की ओर से लिखे पत्र में कहा गया है कि मेयर चुनाव नतीजों की घोषणा कर रही थीं. इसी दौरान बीजेपी के पार्षद मेयर के करीब आ गए और कागजों को छीनने का प्रयास किया गया था. इससे जिस निरस्त वोट को लेकर विवाद था, उसकी गोपनीयता भंग हो गई है. ऐसे में पुनः चुनाव कराया जाए. इन तीनों नेताओं ने इसलिए भी चिट्ठी लिखी है, क्योंकि आम आदमी पार्टी की तरफ से स्थाई समिति के सदस्यों के चुनाव के लिए ये लोग ही काउंटिंग एजेंट थे.

क्यों हो रहा स्थायी समिति के लिए घमासान?

दरअसल दिल्ली नगर निगम में वित्तीय निर्णय लेने के लिए स्थाई समिति सबसे महत्वपूर्ण समिति है. इसलिए इस पर वर्चस्व बनाने की कोशिश में बीजेपी और आप दोनों लगे हुए हैं. अगर सदन से चुने जाने वाले छह स्थाई समिति के सदस्यों में चार सदस्य आप के जीत जाते हैं, तो समीकरण उसके पक्ष में आ जाएंगे, जबकि बीजेपी अगर तीन सदस्य जिताने में कामयाब रहती है, तो स्थायी समिति पर कब्जा करने का बीजेपी का दावा और मजबूत हो जाएगा.

ये हैं स्थाई समिति के चुनाव के समीकरण

स्थाई समिति में कुल 18 सदस्य होते हैं, बहुमत के लिए 10 सदस्यों की जरूरत होती है. तकनीकी समिति की रिपोर्ट के हिसाब से बीजेपी सदन से तीन सदस्य जीता चुकी है, हालांकि इसके नतीजे अभी घोषित नहीं हुए हैं. जोन में बीजेपी पहले से ही बहुमत में हैं, इसलिए इन चारों जोन से चार सदस्य जीत जाएंगे और एल्डरमैन की नियुक्ति से बीजेपी तीन और अपने सदस्यों को जिताकर 10 सदस्य जुटाकर यहां कब्जा करना चाहती है.

ये भी पढ़ें- Delhi Economic Review: AAP सरकार का कर संग्रह 36% बढ़ा, प्रतिव्यक्ति आय में 14.18 फीसदी की होगी बढ़ोतरी

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget