एक्सप्लोरर

MCD नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने निगमायुक्त को लिखी चिट्ठी, यूजर चार्ज वापस लेने की मांग

Ankush Narang News: आम आदमी पार्टी ने नगर निगम में यूजर चार्ज वापस लेने की मांग की है. उनका कहना है कि दिल्ली के हर घर से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोग परेशान हैं.

MCD News: दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी पिछले कुछ वक्त से यूजर चार्ज का मुद्दा उठा रही है. नगर निगम में जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी तब भी ये मुद्दा उठाया गया था और अब विपक्ष में आने के बाद फिर एक बार इस पर सवाल खड़े करते हुए नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने सोमवार को यूजर चार्ज वापस लेने की मांग को लेकर निगमायुक्त अश्वनी कुमार को चिट्ठी लिखी है.

उन्होंने कहा कि दिल्ली के हर घर से कूड़ा नहीं उठ रहा है. इससे लोग खासे परेशान हैं और निजी कर्मचारी लगाने के लिए मजबूर हैं. जब तक एमसीडी हर घर व दुकानों से कूड़ा उठाना सुनिश्चित नहीं करती, तब तक यूजर चार्जेज न लिया जाए. साथ ही उन्होंने चिट्ठी में यह भी कहा है कि ढलावों का कूड़ा सड़कों पर फैल जाता और लोगों को काफी दिक्कत होती है. इसलिए इन्हें बंद कर इनका सौंदर्यीकरण किया जाए.

अंकुश नारंग का कहना है कि पिछले कई दिनों से मेरे पास दिल्ली के अलग-अलग आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि आ रहे थे और मांग कर रहे थे कि एमसीडी द्वारा हाउस टैक्स के साथ लगाए गए यूजर चार्जेज को वापस कराया जाए. अंकुश नारंग के मुताबिक आरडब्ल्यूए की मांग पर उन्होंने बतौर नेता प्रतिपक्ष एमसीडी के कमिश्नर अश्वनी कुमार को चिट्ठी लिखी है.

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली के 12 जोनों में घर-घर जाकर हर एक घर से कूड़ा नहीं उठाया जाता है. सभी हाउस होल्डर ने घर का कूड़ा उठाने के लिए निजी कर्मचारी लगा रखे हैं. 

कूड़े के ढलावो का मुद्दा उठाया

आम आदमी पार्टी एमसीडी के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने  दिल्ली विभिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढलाव का मुद्दा उठाया है. उनका कहना है कि उन ढलावों के अंदर काफी कूड़ा होता है, जो सड़कों तक फैला होता है. सड़कों पर कूड़ा फैला होने की वजह से क्षेत्र के लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी होती है. उसके आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत आती है. साथ ही वहां का वातावरण भी काफी प्रदूषित होता है, जिससे स्थानीय लोगा जीना दूभर हो रहा है.

उनका कहना है कि उन्होंने कमिश्नर से इन सारे ढलावों को बंद करने की मांग भी की है. हमने जितने भी एफटीटीएस बना दी है, वहां पर भी कूड़ा फैला होता है और उसकी वजह से वातावरण खराब होता है. अंकुश नारंग ने कहा कि जब तक एमसीडी हर घर से कूड़ा उठाने में समर्थ नहीं हो जाती है और सभी ढलावों को बंद कर उसका सुंदरीकरण करके उसका अन्य कार्यों में उपयोग किया जाए, तब तक यूजर चार्जेज न लगाया जाए.  आम आदमी पार्टी की पुरजोर मांग है कि एमसीडी कमिश्नर यूजर चार्जेज तुरंत प्रभाव से वापस लेने के निर्देश जारी करें.

इसे भी पढ़ें: Delhi News: मयूर विहार में बुजुर्गों के लिए खास तोहफा, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा भव्य मनोरंजन केंद्र

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 7 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली में बारिश होगी या उमस करेगी परेशान? IMD का आया अपडेट
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?
दिल्ली सरकार लाएगी लैंड रिकॉर्ड बिल, आपको क्या फायदा होगा?

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
स्पेन बॉर्डर पर 'माइग्रेशन इमरजेंसी'! मोरक्को से हजारों लोग घुसे, सेना तैनात; इटली भी अलर्ट
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
Embed widget