एक्सप्लोरर

MCD News: एमसीडी सदन में आज पेश होगा डॉग रजिस्ट्रेशन प्रस्ताव, मुहर लगते ही ऑनलाइन जारी होगा सर्टिफिकेट

Delhi: 'डॉग पंजीकरण' सर्टिफिकेट के लिए निगम अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी. नई नीति के तहत आनलाइन आवेदन करते ही सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा.

Delhi News: अगर आप डॉग लवर हैं और आप उन्हें पाल रहे हैं या फिर किसी पपी या डॉग को घर लाने की तैयारी में हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है. राजधानी दिल्ली में कुत्ता पालने पर उसका पंजीकरण (Dog Registration) करवाना अनिवार्य है. ऐसा न करने पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने का प्रावधान है. कई बार लोग इसमें लगने वाले समय और अधिकारियों की मंजूरी के लिए निगम (MCD) के कार्यालय के चक्कर लगाने की फजीहत से बचने के लिए 'डॉग पंजीकरण' कराना से बचते हैं. अब ऐसा करने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. 

हालांकि, अब 'डॉग पंजीकरण' सर्टिफिकेट के लिए आपको निगम और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं होगी. दरअसल, दिल्ली नगर निगम (MCD) आज यानी 31 अगस्त को निगम सदन में डॉग पंजीकरण के लिए नई नीति वाला प्रस्ताव लाने जा रही है, जिसके बाद, दिल्ली में डाग पंजीकरण के लिए उच्च अधिकारियों के मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ेगी. पंजीकरण के लिए निगम की आधिकारिक वेबसाईट पर आवेदन करते ही, 'डॉग पंजीकरण' सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा. हालांकि, निगम की तरफ से बाद में इसकी जांच की जाएगी और उसमें गलत जानकारी पाये जाने पर पंजीकरण सर्टिफिकेट को रद्द कर दिया जाएगा.

शुल्क होगा एक समान

इस प्रस्ताव के तहत, 'डॉग पंजीकरण' सर्टिफिकेट के लिए आवेदन के बाद क्षेत्रीय अधिकारियों की मंजूरी की आवश्यकता को खत्म कर दिया जाएगा. आवेदन करते ही यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा. वहीं इस नए प्रस्ताव के बाद, पंजीकरण के लिए निगम द्वारा लिया जाने वाला शुल्क भी एक समान हो जाएगा. निगम के एकीकरण के बाद अब तक शुल्क एक समान नहीं हुआ था. इससे पहले, पूर्वकालिक उत्तरी निगम में यह शुल्क 50 रुपये था. अब इसे दक्षिणी और पूर्वी निगम की तरह 500 रुपये कर दिया जाएगा.

बता दें कि दिल्ली में कुत्ता पालने पर उसका पंजीकरण अनिवार्य है. ऐसा न करने पर कुत्ते के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. एक आंकड़े के मुताबिक, दिल्ली में प्रति वर्ष औसतन तीन हजार कुत्तों का पंजीकरण होता है.

यह भी पढ़ें:  Lok Sabha Elections 2024: 'INDIA गठबंधन में बीजेपी की एजेंट है AAP' कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बड़ा हमला

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
साहिल लोचब का धर्म क्या है? FIR दर्ज होने के बाद खुद बताया
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
MCD ने मच्छरों के खिलाफ छेड़ी जंग, 'मॉस्किटो टर्मिनेटर' रवाना
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान
जहां बार-बार जमा होता है कूड़ा वहां की बनेगी लिस्ट, जानें MCD का प्लान

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget