एक्सप्लोरर

AAP नेताओं ने जमकर किया हंगामा, यूजर चार्ज वापस लेने की मांग, मेयर ने बता दिया MCD का फैसला

Delhi Politics: एमसीडी में विपक्ष के नेता अंकुश नारंग 21 मई को होने वाले एमसीडी सदन की बैठक में यूजर चार्ज वापसी की मांग के प्रस्ताव को लाना चाहते थे लेकिन वह प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया है.

MCD News: दिल्ली नगर निगम में सोमवार का दिन सियासी हलचल और हंगामेदार रहा. नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग अपने पार्षदों के साथ दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह के दफ्तर मिलने पहुंचे. विपक्ष का आरोप रहा कि वे मेयर से मिलकर दिल्ली में लगाए गए यूजर चार्ज को वापस लेने की मांग कर रहे हैं, जिस पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण नहीं मिला है.

विपक्ष का आरोप है कि यूजर चार्ज वापस लेने को लेकर मेयर से आग्रह किया गया और अगली हाउस मीटिंग में इसको लेकर प्रस्ताव लाने की मांग भी की गई लेकिन प्रस्ताव नहीं लाया जा रहा है. वहीं इस मामले पर पलटवार करते हुए दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि हम दिल्ली की जनता पर किसी भी तरह का कोई बोझ नहीं डालेंगे और किसी भी तरह का कोई चार्ज नहीं लगाया जाएगा. 

एमसीडी में यूजर चार्ज वापसी के प्रस्ताव की मांग

विपक्ष नेता अंकुश नारंग 21 मई को होने वाले एमसीडी सदन की बैठक में यूजर चार्ज वापसी की मांग के प्रस्ताव को लाना चाहते थे लेकिन वह प्रस्ताव शामिल नहीं किया गया है. अंकुश नारंग का कहना है कि एमसीडी पहले डोर-टू-डोर कूड़ा उठाए, फिर अवासीय- व्यवसायिक प्रॉपटी पर यूजर चार्ज लगाए. 

मेयर ने कहा- जनता पर कोई चार्ज नहीं लगेगा

विपक्ष की तरफ से उठाए जा रहे सवाल और एमसीडी में हंगामे को लेकर मेयर की तरफ से पलटवार करते हुए कहा गया है कि दिल्ली की जनता पर बोझ नहीं बढ़ने दिया जाएगा और किसी भी तरह का चार्ज दिल्ली की जनता को नहीं देना होगा. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि स्टैंडिंग कमेटी जो बहुत वक्त से विपक्ष के सत्ता में नहीं बनी उसको लेकर 2 हफ्ते में चुनाव होगा. 

मेयर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के तो अपने ही एक साथ 15 पार्षदों ने पार्टी छोड़ दी है, उसके पीछे उनके ही नेताओं की कमी है. आपस में समन्वय नहीं है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''चर्चा तो यहां तक है कि आप नेतृत्व का पार्षदों पर दवाब रहता है कि वह पार्षद वसूली करके आप नेताओं को निजी तौर पर हर महीने पैसा पहुंचाएं. जो पार्षद ऐसा नहीं करता है उसे परेशान भी किया जाता है. जिसका परिणाम आप के पार्षदों द्वारा आप से इस्तीफा देकर नए दल के गठन के रूप में सामने आया है''. 

इसे भी पढ़ें: ASI Suicide: मयूर विहार फेस-3 में एएसआई ने की खुदकुशी, खून से लथपथ देख पत्नी के उड़ गए होश

About the author मदीहा खान

मदीहा खान पिछले 4 सालों से एबीपी न्यूज़ के साथ बतौर रिपोर्टर काम कर रहीं है. ग्राउंड रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज का अनुभव है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget