एक्सप्लोरर

Delhi News: दिल्ली में समय पर नहीं उठाया कचरा तो कंपनी होगी ब्लैक लिस्ट, मेयर शैली ओबेरॉय की सख्त चेतावनी

Delhi Garbage News: दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कंपनी को सभी वार्डों में कचरा इकट्ठा करने के लिए अतिरिक्त मशीनें और मैन पावर तैनात करने के निर्देश दिए हैं. वह वेस्ट जोन में औचक निरीक्षण भी करेंगी.

MCD News: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) ने वेस्ट जोन के इलाकों में सफाई का जिम्मा संभाल रही एक निजी कंपनी को लापरवाही बरतने पर फटकार लगाई है. उक्त कंपनी की ओर से इलाके से कचड़ा न उठाने पर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है. मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय (Shelly Oberoi) ने गुरुवार को कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान चेतावनी देते हुए दो दिन के भीतर कचरा इकट्ठा कर उठाने के निर्देश दिए हैं. मेयर ने तत्काल आधार पर इस समस्या के समाधान का निर्देश दिया.

मेयर शैली ओबेरॉय के इस बैठक में कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा आम आदमी पार्टी के पार्षद और पश्चिम क्षेत्र के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे. पार्षदों ने ही उनके वार्डों में समय से कचड़ा नहीं उठाए जाने की शिकायत मेयर से की थी. इस पर मेयर ने कंपनी को दो दिनों के भीतर कचड़ा इकट्ठा करने के निर्देश दिए. उन्होंने कंपनी को चेतावनी दी है कि अगर कूड़ा समय पर नहीं उठाया गया तो कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा. वहीं इस मामले में कंपनी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

औचक निरीक्षण के खामी पाये जाने पर गिरेगी गाज

शैली ओबेरॉय ने कंपनी को सभी वार्डों में कचरा इकट्ठा करने के लिए अतिरिक्त मशीनें और मैन पावर तैनात करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह हालात का जायजा लेने के लिए वेस्ट जोन में औचक निरीक्षण करेंगी. अगर इस दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई गई तो निजी कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि दिल्ली में कई जगहों पर कचरे की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS Final: भारत जीता वर्ल्ड कप तो जमकर मनेगा जश्न! ऑस्ट्रेलिया के हारते ही दिल्ली की हवा हो सकती है और खराब

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
दिल्ली में पतंग उड़ाने वालों को DMRC की चेतावनी, कहा- 'मेट्रो लाइन के नजदीक...'
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget