एक्सप्लोरर

IND vs AUS Final: भारत जीता वर्ल्ड कप तो जमकर मनेगा जश्न! ऑस्ट्रेलिया के हारते ही दिल्ली की हवा हो सकती है और खराब

ICC World Cup 2023 Final: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद में क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस बीच भारत के जीतने की संभावना ने दिल्लीवासियों की चिंता बढ़ा दी है.

Delhi News: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (Cricket World Cup 2023) के फाइनल में भारत (India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) के बीच 19 नवंबर को अहमदाबाद (Ahmedabad) में मुकाबला होगा. वर्ल्ड कप में जिस तरह से भारतीय टीम ने खेल का प्रदर्शन किया है, उससे उम्मीद की जारी है कि ऑस्ट्रेलिया को हराकर कप अपने नाम करेगी. इस बीच भले यह मैच अहमदाबाद में होने वाला है, लेकिन अगर भारत फाइनल मुकाबले को जीत जाता है तो इसका जश्न देश के साथ-साथ विदेशों में रहने वाले लोग भी मनाएंगे. ऐसे में दिल्ली में जश्न को माहौल होगा. जश्न के दौरन पटाखे फूटे तो दिल्ली वालों की परेशानी भी बढ़ सकती है, क्योंकि इन दिनों वायु प्रदूषण बढ़ा हुआ है.

दरअसल, अगर भारत क्रिकेट विश्व कप जीत जाता है तो दिल्ली में प्रदूषण के और ज्यादा बढ़ने की संभावना है, क्योंकि भारत के विश्व कप में जीत के बाद प्रशंसक निश्चित रूप से पटाखे फोड़ेंगे. दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि ज्यादा संख्या में अगर पटाखे जलाए जाते हैं तो ग्रैप 4 कुछ और दिनों तक जारी रह सकता है. 

ग्रैप IV के नियमों को सख्ती से किया गया है लागू

गौरतलब है कि अभी हाल ही में मुख्य सचिव की उपस्थिति में वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक में चर्चा की गई. बैठक में ग्रैप 4 उपायों को लागू करने के लिए की जा रही कार्रवाई पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. ग्रैप 4 कि नियमों के तहत अब तक 16,689 BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल वाहनों पर जुर्माना लगाया गया है. इसके अलावा मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत 20,000 का जुर्माना लगाया जाता है. ग्रैप IV के तहत परिवहन विभाग की 84 टीमें और दिल्ली पुलिस की 284 टीमें तैनात की गई हैं. 

अगले 2-3 दिन AQI रहेगा बहुत खराब

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का कहना है कि मौजूदा प्रदूषण स्तर के कारण पर्यावरण विशेषज्ञों का मानना है कि अगले 2 से 3 दिनों तक AQI बहुत खराब रहने वाला है. 19 नवंबर को भारत और आस्ट्रेलियां के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस फाइनल मैच में अगर भारत की जीत होती है तो दिल्ली में पटाखे छोड़े जाएंगे और निश्चित तौर पर प्रदूषण का स्तर और बढ़ने वाला है. इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

आज भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार

दिल्ली में प्रदूषण की अगर बात करें तो राजधानी में शुक्रवार को भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 पार पहुंच चुका है. आरके पुरम में एक्यूआई 465 दर्ज किया गया है तो वहीं आईजीआई हवाईअड्डे पर एक्यूआई 467 और द्वारका में एक्यूआई 490 पहुंच गया है. इससे पहले दिल्ली में गुरुवार को एवरेज एक्यूआई 419 दर्ज किया गया था.

यह भी पढ़ें- Delhi Road Accident: दिल्ली के सड़क हादसों में 10 में से 8 बार मौत पक्की! एक्सीडेंट करने वाली आधी गाड़ियों का नहीं चलता पता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
दिल्ली: टिकरी कलां में CNG पंप पर ब्लास्ट, 2 की मौत, कई लोग घायल
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
सत्येंद्र जैन की न्यायिक हिरासत की मांग, कोर्ट का फैसला सुरक्षित
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget