एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: मनोनीत पार्षदों की वोटिंग पर CM केजरीवाल की प्रतिक्रिया, संविधान का हवाला देते हुए कही ये बात

MCD Mayor Election News: दिल्ली नगर निगम मेयर चुनाव से पहले सदन के अंदर बीजेपी और आप पार्षदों की एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी जारी. इस दौरान मनोनीत पार्षदों की चुनाव से पहले शपथ को लेकर भी हंगामा किया.

MCD Mayor Election Voting: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) मेयर चुनाव के लिए आज शुक्रवार (6 जनवरी) को वोटिंग होनी थी. हालांकि वोटिंग से पहले सदन में हुए हंगामे के बीच आज एमसीडी चुनाव नहीं हो पाया. इसी बीच मनोनीत पार्षदों की वोटिंग का हवाला देते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला किया है और मनोनीत पार्षदों की वोटिंग को असंवैधानिक बताया. 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने संविधान का हवाला देते हुए सवाल उठाते हुए ट्वीट करते हुए लिखा," संविधान का आर्टिकल 243R मनोनीत पार्षदों को वोट करने से रोकता है. उनकी वोटिंग की कोशिश असंवैधानिक है." इस बीच नगर निगम सदन में हुए हंगामे के बाद अब आम आदमी पार्टी के 13 पार्षद MLC करवाने के लिए दिल्ली के LNJP अस्पताल पहुंच रहे हैं. वहीं सदन में हुए हंगामे को लेकर के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा है, "एमसीडी के इतिहास में आज तक कभी सदन में नॉमिनेटेड पार्षद ने वोट नहीं डाली. बेईमानी से एमसीडी में कब्जा करना चाहते हैं. बीजेपी वालों तुम्हारी गुंडागर्दी नहीं चलने देंगे."

बीजेपी और AAP पार्षदों में हुई धक्का-मुक्की

बता दें कि दिल्ली मेयर चुनाव से पहले नारेबाजी करते हुए बीजेपी और AAP पार्षद सदन में आपस में भिड़े और इनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई. सदन में हुए हंगामे को लेकर एमसीडी मेयर चुनाव की पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने कहा कि मैंने सदन की कार्रवाई सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बार अपील की लेकिन हंगामा जारी है. अगर वो शांति से बैठते हैं तो हम शपथ दिलाने के लिए तैयार हैं. अगर ये लोग शांति से नहीं बैठेंगे तो हम अगली तारीख का इंतजार करेंगे.

AAP पार्षद पर फेंका मोमेंटो

आप AAP पार्षद प्रवीण कुमार ने कहा कि आज गैर कानूनी तरीके से बीजेपी की गुंडागर्दी देखने को मिली. सबसे पहले मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जा रहा था. जब हमने इसका विरोध किया और पहले निर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कराने की मांग की तो हंगामा हो गया. उन्होंने (बीजेपी) मेरे ऊपर एक मोमेंटो फेंका. 

MCD Mayor Election: ढाई घंटे तक फुल ड्रामा, पार्षदों ने की नारेबाजी और मारपीट, अब आज नहीं होगा मेयर का चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बारिश ने अगस्त में बनाया रिकॉर्ड, कल कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget