एक्सप्लोरर

MCD Elections: राजधानी दिल्ली में अप्रैल में होंगे MCD चुनाव, राजनीतिक दलों ने शुरू की तैयारियां

राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए लंबा इंतजार नहीं करना होगा. दिल्ली चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव अप्रैल के महीने में होंगे. कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार के चुनाव में खास तैयारी की जाएगी.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एमसीडी चुनावों पर लगाए जा रहे कयासों पर विराम लग गया है. दिल्ली चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनाव अप्रैल के महीने में होंगे. कोरोना वायरस को देखते हुए इस बार के चुनाव में आयोग खास तैयारी कर रहा है. बता दें कि दिल्ली के 272 वार्डों के लिए इस बार चुनाव कार्य के लिए 72 अधिकारी नियुक्त किए गए हैं. 

2017 के एमसीडी चुनाव में एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की जितनी संख्या थी उतनी इस बार नहीं रहेगी. चुनाव आयोग ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए इस बार के चुनाव में एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1250 मतदाता ही वोट डालेंगे. इससे इस बार 2017 के चुनाव की तुलना में पोलिंग स्टेशनों की संख्या अधिक होगी. 

IMD Rain Alert: जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और कश्मीर में कब होगी भारी बारिश और बर्फबारी

इतने पोलिंग स्टेशन होंगे इस बार

खबरों के अनुसार इस बार के चुनाव में 16 हजार पोलिंग स्टेशन बनाए जा सकते हैं. बता दें कि पिछले बार के चुनाव में 13 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए गए थे. उस समय एक पोलिंग स्टेशन पर वोटरों की अधिकतम संख्या 1500 तय की गई थी. इस बार एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1250 वोटर्स के ही वोट करने से मतदान गतिविधियों में सोशल डिस्टेंसिंग का ठीक तरीके से पालन कराने में आसानी होगी. 

चुनाव आयोग ने अधिकारियों को वोटरों की सुविधाओं को देखते हुए मतदान केंद्र बनाने का निर्देश दिया है. इसमें कहा गया है कि मतदान केंद्र की दूरी वोटर्स के घरों से एक किलोमीटर की दूरी से अधिक नहीं होनी चाहिए. इस बार कुल वोटर्स की संख्या 5 जनवरी को जारी वोटर रोल के अनुसार तय होगी. 

पिछले चुनाव में कितना हुआ था मतदान

2017 में दिल्ली की तीनों नगर निगमों- उत्तरी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली नगर निगम और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के चुनाव 23 अप्रैल को कराए गए थे. इसके नतीजे 26 अप्रैल को घोषित किए गए थे. इस चुनाव में करीब 54 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया था. इससे पहले 2012 के चुनाव में 53.3 फीसदी मतदान हुआ था.

इतनी है मतदाताओं की संख्या

दिल्ली के तीनों नगर निगमों में करीब डेढ़ करोड़ मतदाता हैं. इनमें से 81.3 लाख पुरुष और 67.6 लाख महिला मतदाता हैं. चुनाव आयोग ने नई मतदाता सूची का प्रकाशन जनवरी के पहले हफ्ते में किया था. 

यह भी पढ़ें-

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स शेन वॉटसन को दे सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कोचिंग डेब्यू करने के लिए तैयार

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में BS-VI से पुराने कमर्शियल व्हीकल बैन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जताया विरोध
दिल्ली में BS-VI से पुराने कमर्शियल व्हीकल बैन, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने जताया विरोध
दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम
दिल्ली: वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की रैली, युवा कांग्रेस भी दिखाएगी दम
दिल्ली में बदलेगी फ्लाईओवरों के नीचे की तस्वीर, दिखेगी अलग-अलग थीम की झलक
दिल्ली में बदलेगी फ्लाईओवरों के नीचे की तस्वीर, दिखेगी अलग-अलग थीम की झलक
'रोजी-रोटी बचाने की कोशिश कर रहे व्यापारी', CTI ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'रोजी-रोटी बचाने की कोशिश कर रहे व्यापारी', CTI ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget