एक्सप्लोरर

MCD Election 2022 : कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ पुलिसकर्मी के साथ ‘मारपीट’ का मामला दर्ज

दिल्ली में नगर निगम के चुनाव की प्रक्रिया जारी है. इस बीच कांग्रेस पूर्व विधायक आसिफ खान पर आरोप लगा है कि उन्होंने पुलिसकर्मी से कथित तौर पर मारपीट की.

Delhi MCD Election 2022: राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति के बगैर शाहीन बाग इलाके में चुनावी सभा करने को लेकर सवाल करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक आसिफ खान ने एक पुलिसकर्मी की कथित रूप से ‘पिटाई’ कर दी. पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में शाहीन बाग थाने में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 186 और 353 (मारपीट और सरकारी कर्मचारी को जबरन काम करने को रोकना) में मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अरीबा खान के पिता खान तैय्यब मस्जिद के सामने करीब 20-30 लोगों की सभा को संबोधित कर रहे थे. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) ईशा पांडे ने दावा किया कि जब सब-इंस्पेक्टर अक्षय ने खान से पूछा कि क्या उन्होंने बैठक के लिए अनुमति ली है, तो खान "आक्रामक" हो गए और उनके साथ "दुर्व्यवहार" करने लगे.

वहीं पुलिस का कहना है कि वीडियो में जो लोग भी शामिल हैं उनपर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि उन्होंने पुलिसकर्मी को सबक सिखाने की धमकी दी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे लाउडस्पीकर के जरिए धमकी दे रहे हैं. वीडियो में वे सरेआम दबंगई और गाली गलौज करते देखे जा सकते हैं. पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और केस दर्ज कर लिया गया है. 

वीडियो भी हुआ वायरल
खान ने दावा किया कि वह यह जानने के बाद तैय्यब मस्जिद पहुंचे कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनावों में आप उम्मीदवार ने वोट खरीदने के लिए पैसे का इस्तेमाल किया था. उन्होंने दावा किया, ''जब मैंने इसका विरोध किया तो स्थानीय पुलिसकर्मियों ने मुझे सच बोलने से रोकने की कोशिश की.'' 

दीगर है कि आसिफ खान की बेटी अरीबा खान, दिल्ली नगर निगम के वार्ड संख्या 188 अबुल फ़ज़ल एनक्लेव से कांग्रेस की प्रत्याशी हैं. सोशल मीडिया पर वायरल एक कथित वीडियो में, खान को एक सभा को संबोधित करते हुए देखा जा सकता है, जबकि सब-इंस्पेक्टर उन्हें रोकने की कोशिश कर रहा था.

AIIMS Delhi का सर्वर अभी भी डाउन, जांच में NIA हुई शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
JNU में ABVP ने निकाली तिरंगा यात्रा, गूंजे 'वंदे मातरम्' के नारे
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'

वीडियोज

51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget