एक्सप्लोरर

MCD Election 2022: MCD चुनाव के लिए AAP की तैयारी तेज, बनाया वार रूम, चुनावी तैयारियों पर ऐसे रखी जाएगी नजर

AAP ने अपने सभी 10 फोकल बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए MCD चुनाव लड़ेगी. पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करने के लिए वार रूम लॉन्च किया जा रहा है.

Delhi MCD Election 2022: आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को अपनी चुनावी तैयारियों की निगरानी के लिए 'एमसीडी वार रूम' की स्थापना की. यह सभी आयोजनों और आप के जनसभा कार्यक्रम 'जनसंवाद' के प्रबंधन का काम करेगा. वार रूम का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा, वॉर रूम सभी स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों की निगरानी करेगा. 

10 फोकल बिंदुओं पर ध्यान
सभी 250 सीटों पर सफल नामांकन सुनिश्चित करने के लिए वकीलों की एक केंद्रीय टीम बनाई जा रही है, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक वकील नियुक्त किया जा रहा है. आम आदमी पार्टी अपने सभी 10 फोकल बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए एमसीडी चुनाव लड़ेगी. गोपाल राय ने कहा, आगामी एमसीडी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को तेज करने के लिए वार रूम लॉन्च किया जा रहा है. हम एमसीडी से संबंधित 10 विभिन्न गतिविधियों की निगरानी के लिए इस वार रूम का उपयोग करेंगे. 

'केजरीवाल की 10 गारंटी' की आज शुरुआत
यह शेड्यूलिंग के मुद्दों को देखेगा, सूची तैयार करेगा, आयोजनों में वक्ताओं और स्थानीय निवासियों को निमंत्रण भेजेगा. वार रूम की टीम चुनाव आयोग से पार्टी के सभी आयोजनों के लिए जरूरी अनुमति लेने में लगी रहेगी. पार्टी के लिए स्टार प्रचारकों की योजना और अन्य सभी जरूरतें पूरी करने में एक और टीम लगी होगी. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शुक्रवार को 'केजरीवाल की 10 गारंटी' की शुरुआत करेंगे. अभियान के तहत वह जनता के लिए 10 गारंटी की घोषणा करेंगे.

बीजेपी के संकल्प पत्र पर गोपाल राय ने साधा निशाना
वहीं गोपाल राय ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर भी निशाना साधा, आप विधायक ने कहा कि बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है लेकिन उन्होंने MCD में 15 साल के राज में किया एक भी काम नहीं बताया. इसके साथ ही आप विधाक ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भी रैली में एक भी काम नहीं गिना सके थे. जब उनसे नामांकन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है. इसके साथ ही गोपाल राय ने आप के वाररूम को लेकर ट्वीट कर लिखा- "MCD चुनाव की गतिविधियों एवं पूरे चुनावी कैम्पेन को गति देने के लिए आज पार्टी मुख्यालय पर वार रूम की शुरुआत हुई."

यह भी पढ़ें:

BJP Vachan Patra: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया 'वचन पत्र', साफ पानी से लेकर घर तक का किया वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
जामिया में प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को हॉस्टल से नोटिस! 24 घंटे में मांगा जवाब
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल
दिल्लीः न्यू अशोक नगर नमो भारत स्टेशन पर कारोबार का मौका, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget