एक्सप्लोरर

Delhi: अलीगढ़ और रायपुर में हत्या की घटनाओं पर मौलाना महमूद असद मदनी का बड़ा बयान, 'सरकार अगर...'

Delhi News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना एमए मदनी ने अलीगढ़ की घटना को लेकर यूपी सरकार से मांग की है कि वह जांच में तेजी लाए. यह सुनिश्चित करे कि दोषियों को सख्त सजा मिले.

Delhi Latest News: जमीयत उलेमा-ए-हिंद (एमएम) के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ( Maulana Mahmood Asad Madani) ने अलीगढ़ और रायपुर में भीड़ द्वारा कथित रूप से लोगों की हत्या किए जाने की निंदा की है. इस मसले पर उन्होंने कहा, "सरकार अगर किसी वर्ग के साथ हो रहे अत्याचारों को रोकने की कोशिश नहीं करती है तो उसका ‘‘दामन उन उत्पीड़ित लोगों के खून से पाक-साफ नहीं कहा जा सकता.’’

जमीयत उलेमा-ए-हिंद की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राज्यसभा के पूर्व सदस्य मदनी ने कहा कि देश के सभी वर्गों के जान-माल की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार की होती है. मौलाना महमूद असद मदनी ने यह टिप्पणी हाल में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ और छत्तीसगढ़ के रायपुर में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने की हालिया घटनाओं के संदर्भ में कही है. 

'सभ्य समाज में नहीं होनी चाहिए इसके लिए जगह'

उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी सभ्य समाज में भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने (मॉब लिंचिंग) जैसे बर्बर कृत्य के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.  इन घटनाओं पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मदनी ने कहा, “हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए दोषियों के खिलाफ कठोर और तत्काल कार्रवाई की मांग करते हैं.”  

'जांच में तेजी लाए सरकार'

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मदनी ने अलीगढ़ की घटना की पृष्ठभूमि में उत्तर प्रदेश सरकार से मांग की है कि वह जांच में तेजी लाए और यह सुनिश्चित करे कि घटना में शामिल सभी लोगों को बिना किसी विलंब न्याय के कठघरे में लाया जाए. पीड़ितों को उचित मुआवाजा दिया जाए. 

बता दें कि अलीगढ़ के मामू-भांजा इलाके में चोरी के शक में मंगलवार रात भीड़ द्वारा फरीद नामक व्यक्ति की बुरी तरह से पिटाई की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी. लोकल पुलिस ने इस बाबत छह लोगों को गिरफ्तार किया है.  

Delhi Rains: दिल्ली और गुरुग्राम में झमाझम बारिश, हीटवेव से मिली राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
दिल्ली: थानों में महिला कर्मियों के लिए सैनिटरी पैड मशीन और साफ शौचालय की मांग, HC लेगा फैसला
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल
'मदरसे वाले आतंकी तो क्या चंदा चोर देशभक्त?', केशव मौर्य पर भड़के कपिल सिब्बल

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
यूपी: इस वर्ग के करीब रहना चाहती है हर पार्टी, आबादी कम फिर भी सबकी नजर, ये हैं सियासी समीकरण?
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget