एक्सप्लोरर

Operation Sindoor पर मनोज तिवारी का नया गाना रिलीज, खुद बताया क्या है खास! बोले- 'मैंने गायक धर्म निभाया'

Manoj Tiwari New Song: मनोज तिवारी 'ऑपरेशन सिंदूर' पर एक गाना ला रहे हैं, जो भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि हर गायक का धर्म है सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कुछ गाएं.

Manoj Tiwari on Operation Sindoor Song: 'ऑपरेशन सिंदूर' और भारतीय सेना पर पूरे देश को गर्व है. यही गर्व और इंडियन आर्मी के प्रति सम्मान का भाव दर्शाने के लिए दिल्ली से बीजेपी लोकसभा सांसद मनोज तिवारी एक नया गाना लॉन्च करने जा रहे हैं. इस गाने में ऑपरेशन सिंदूर और इसको लेकर जल, थल और वायु सेना के संघर्षों के बारे में मनोज तिवारी ने बताया है.

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, ''जब युद्ध के हालात बनते हैं तो सेना अकेले युद्ध नहीं लड़ रही होती. उसका मनोबल बढ़ाने के लिए, देश का हर नागरिक उसको ताकत देता है. मीडिया के लोग उसको ताकत देते हैं. गीतकार हों या लेखक अपनी कविताओं और अपने गीतों से सेना को ताकत देते हैं और ये हमेशा से होता आ रहा है.''

'मैंने गायक धर्म निभाया'- मनोज तिवारी
मनोज तिवारी ने कहा, ''इस देश में ही 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गाना बना, जिसे लता जी ने गाया. जिस समय उन्होंने यह गीत गाया, वो विपरीत परिस्थितियों में देश का मनोबल बढ़ाने वाला था. आज हम वही करना चाहते हैं. हमें अपनी सेना पर गर्व है तो सबका फर्ज है कि देश का हर गायक कुछ न कुछ गाए, मैंने अपना गायक धर्म निभाया है.''

मनोज तिवारी ने बताया, गाने में क्या है
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने जानकारी दी, "हमारे गीत की शुरुआत होती है... तीन लाख सैनिक पीछे, 150 करोड़ हिंदुस्तानी. नाप देंगे, जब चाहेंगे. दुश्मन में कितना पानी?" उन्होंने आगे कहा, "जिस तरह से हमारी सेना ने दुश्मन के हर वार को विफल किया है. इतने घमासान के बाद भी पाकिस्तान के किसी आम नागरिक को नुकसान नहीं होने दिया. भारतीय सेना ने मानवता को जिंदा रखा. इन सबका जिक्र गाने में है. यह गीत पहलगाम से शुरू हुआ, उसके बाद के बदले का जिक्र हुआ है."

पहले ही दिन एक लाख पार गया गाना
मनोज तिवारी ने बताया कि उन्हें इस बात की बहुत खुशी है कि गाना लॉन्च होने के पहले ही दिन एक लाख से पार चला गया है. अभी केवल ऑडियो ही आया है, जो अलग-अलग म्यूजिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आया है. दो दिन में इसका वीडियो भी आ जाएगा और उसका प्रीमियर होगा. 

निमिषा श्रीवास्तव ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है. इनको पत्राकारिता के क्षेत्र  में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. इस दौरान इन्होंने राजनीति, क्राइम और हेल्थ-लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. अभी निमिषा एबीपी न्यूज के डिजिटल विंग में अपनी सेवाएं दे रही हैं. निमिषा को इतिहास, साहित्य और कविताएं पढ़ने में रुचि है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अवैध निर्माण करने पर 2 साल की होगी जेल, रेखा गुप्ता सरकार की बैठक में बड़ा फैसला
दिल्ली में अवैध निर्माण करने पर 2 साल की होगी जेल, रेखा गुप्ता सरकार की बैठक में बड़ा फैसला
Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, आज भी बारिश और ठंडी हवाओं के आसार; 39°C तक पहुंचेगा पारा
दिल्ली-एनसीआर में मौसम मेहरबान, आज भी बारिश और ठंडी हवाओं के आसार; 39°C तक पहुंचेगा पारा
Delhi Weather: दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट, 6 जून के मौसम को लेकर IMD का अपडेट
दिल्ली के कुछ हिस्सों में बरसे बादल, तापमान में गिरावट, 6 जून के मौसम को लेकर IMD का अपडेट
दिल्ली अग्निकांड के आरोपी की क्राइम कुंडली, बांग्लादेशी महिलाओं के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज
दिल्ली अग्निकांड के आरोपी की क्राइम कुंडली, बांग्लादेशी महिलाओं के बनवाए थे फर्जी दस्तावेज

वीडियोज

Khan Sir Controversy: खान सर की होने वाली है गिरफ्तारी? | Patna Coaching Firing | Breaking | Bihar
US Iran War Updates: Hormuz पर बड़ी कार्रवाई के बाद Trump का बयान | Khamenei | Breaking |Latest News
Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
बंगाल में ममता बनर्जी की TMC को एक और झटका, कांग्रेस के लिए आई गुड न्यूज
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
यूपी में योगी सरकार की पुलिस के एनकाउंटरों पर सवाल, 67 मुस्लिम तो 20 ब्राह्मण मुठभेड़ में ढेर
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किन नेताओं को सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का बड़ा फैसला, किसे सौंपी सीट जिताने की जिम्मेदारी?
IND vs AFG Live Streaming: आज कितने बजे से शुरू होगा भारत-अफगानिस्तान टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
आज कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG टेस्ट, जानिए किस चैनल और ऐप देखें लाइव मैच
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
Women's Health: पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
पीरियड्स पेन और PMOS से पीड़ित हैं लाखों महिलाएं, एक्सपर्ट की चेतावनी- यह कोई सामान्य बात नहीं
Embed widget