एक्सप्लोरर

Chhath Puja 2021: छठ पूजा कार्यक्रम पर पाबंदी लगाए जाने पर Manoj Tiwari भड़के, कहा- हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं

बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा कार्यक्रमों पर रोक लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को इसके लिए दोषी बताया है.

Manoj Tiwari Angry Over Chatth Pooja Restrictions: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने छठ पूजा कार्यक्रमों पर रोक लगाए जाने पर नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा है कि इससे हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं. मनोज तिवारी ने बुधवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मुसलमानों का तुष्टीकरण करने और छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया.

केजरीवाल को लिखे एक पत्र में मनोज तिवारी ने छठ मनाने को लेकर केंद्र से दिशा-निर्देश लेने के आम आदमी पार्टी सरकार के कदम पर भी सवाल उठाया और कहा कि अगर सरकार इस मामले में गंभीरता से विचाह कर रही थी तो त्योहार को प्रतिबंधित करने से पहले ऐसा करना चाहिए था. अब इस कदम का कोई फायदा नहीं.

क्या कहा मनोज तिवारी ने -

मनोज तिवारी ने इस संबंध में बात करते हुए अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराया और कहा, 'मुझे यह कहते हुए खेद है कि आप लगातार हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए काम कर रहे हैं और आप दिल्ली में मुस्लिम तुष्टीकरण के दोषी हैं. छठ पर प्रतिबंध के माध्यम से आपने हिंदुओं की भावनाओं को आहत किया है.'

उन्होंने आगे कहा कि छठ केवल पूर्वांचलियों (पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के भोजपुरी भाषियों) का त्योहार नहीं है, बल्कि भारत की सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का एक अटूट हिस्सा भी है.

मनोज तिवारी का कहना था कि मुख्यमंत्री होने के नाते इस तरह का हिंदू विरोधी रवैया अपनाना अरविंद केजरीवाल को शोभा नहीं देता. उनकी वजह से (मुख्यमंत्री) पद की गरिमा धूमिल हो रही है.

कोविड के कारण लगी रोक -

दिल्ली सरकार ने कोविड-19 के मद्देनजर सार्वजनिक स्थानों पर छठ मनाने पर रोक लगा दी है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में छठ समारोह के संबंध में केन्द्र के दिशा-निर्देशों के आधार पर जल्द ही फैसला लिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश को रोशन करने वाले सोनभद्र में छाया अंधेरा, अब तक नहीं पहुंची बिजली, जानें वजह 

UP Election 2022: आज जालौन पहुंचेगी अखिलेश यादव की विजयरथ यात्रा, सपा प्रमुख का दावा - बीजेपी सरकार जाने वाली है 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
DUSU Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव की तारीख जारी, जानें किस दिन होगी वोटिंग
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
'चीन को ट्रंप टैरिफ से बचाने के लिए मदद कर रहे भारत समेत 40 देश', US का बड़ा दावा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget