एक्सप्लोरर

वोटिंग से पहले दिल्ली BJP की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के नेता पर कार्रवाई करते हुए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया. राष्ट्रीय राजधानी में 5 फरवरी को वोटिंग है.

Delhi Election 2025: दिल्ली की बीजेपी की इकाई ने वोटिंग से पहले पार्टी नेता मनोज गर्ग के छह साल के निष्कासित कर दिया है. पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के खिलाफ काम करने चलते गर्ग के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है. बीजेपी की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर ये कार्रवाई की गई है.  

दिल्ली बीजेपी की ओर से इस संबंध में एक पत्र भी जारी किया गया है. इसमें पार्टी के महामंत्री योगेंद्र चांदोलिया के हस्ताक्षर हैं. इस पत्र में लिखा गया, ''दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में मनोज गर्ग बीजेपी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ काम कर रहे हैं. यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है. ''
वोटिंग से पहले दिल्ली BJP की बड़ी कार्रवाई, इस नेता को पार्टी से किया निष्कासित

6 साल के लिए बीजेपी से निकाले गए मनोज गर्ग

इसमें आगे जिक्र किया गया, ''बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के निर्देश पर तुरंत प्रभाव से आपको पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाता है.'' बता दें कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को नतीजे आएंगे.

दिल्ली में थम गया प्रचार का शोर

दिल्ली विधानसभा के लिए 5 फरवरी को होने वाले चुनाव प्रचार का शोर सोमवार (03 फरवरी) शाम छह बजे थम गया. सोमवार को तीनों प्रमुख दलों- कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं ने वोटरों को लुभाने के लिए खूब प्रयास किए. नेताओं ने अपनी जीत सुनिश्चित करे के लिए रोड शो, जनसभाएं और पदयात्राएं. कई जगहों पर बाइक रैलियां भी निकालीं गईं.

दिल्ली में 25 साल से ज्यादा समय बाद सत्ता हासिल करने के इरादे से उतरी बीजेपी ने शहर में 22 रोड शो और रैलियां करते हुए लोगों से अपने पक्ष में वोट की अपील की. वहीं, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, सीएम आतिशी समेत कई नेताओं ने भी रैलियों को संबोधित करते हुए लोगों से वोट मांगे. उधर, पिछले दो चुनावों में कोई भी सीट जीतने में विफल रही कांग्रेस ने भी अपनी स्थिति मजबूत करने का भरपूर प्रयास किया.

ये भी पढ़ें:

कालकाजी मंदिर हादसे में HC का पुलिस को नोटिस, महंत सुरेंद्रनाथ ने की FIR रद्द करने की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
दिल्ली: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा दावा, बोलीं- 'राष्ट्रहित में...'
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब उम्मीद है कि...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विजेता दहिया ने क्या कहा?
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान
'अब हम पूरे देश में...', आंदोलन खत्म होने के बाद क्या करेगी CJP? आशुतोष रांका ने बताया प्लान

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
Kriti Sanon Birthday: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
बर्थडे: 84 करोड़ का घर, एक से बढ़कर एक लग्जरी गाड़ियां, जानें कितनी अमीर हैं कृति सेनन?
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
फल बगीचा लगाने वाले किसानों को सरकार देगी बंपर सब्सिडी
Embed widget