एक्सप्लोरर

'MCD के मेयर और अधिकारियों पर दर्ज हो मामला', AAP पर क्यों भड़के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा?

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP-शासित नगर निगम (MCD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जानबूझकर प्रदूषण बढ़ाने की साजिश है.

Manjinder Singh Sirsa On Delhi Pollution: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार के बीच कूड़े के ढेरों में आग लगाए जाने की घटनाओं को लेकर विवाद बढ़ गया है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने AAP-शासित नगर निगम (MCD) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह जानबूझकर प्रदूषण बढ़ाने की साजिश है.

“दिल्ली में जानबूझकर बढ़ाया जा रहा प्रदूषण”

मंत्री सिरसा ने कहा, “पिछले कुछ दिनों से दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) बेहतर हुआ था, लेकिन अब कई जगहों पर कूड़े के ढेर में आग लगाई जा रही है. मुझे इस तरह की घटनाओं की लगातार जानकारी मिल रही है.” उन्होंने कल रात की घटना का वीडियो साझा करते हुए कहा कि AAP-नियंत्रित MCD के तहत यह लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

“यह एक साजिश है, मेयर पर हो कार्रवाई”

पर्यावरण मंत्री ने कहा कि दिल्ली में BJP सरकार प्रदूषण कम करने के लिए लगातार काम कर रही है. लेकिन अब जानबूझकर आग लगाकर दिल्ली की हवा खराब करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने इसे MCD की “AAP सरकार की सोची-समझी चाल” बताया और कहा कि इस जन-विरोधी व्यवहार पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए. सिरसा ने MCD के मेयर और जिम्मेदार अधिकारियों पर मामला दर्ज करने की मांग की. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.

दिल्ली में प्रदूषण का संकट

दिल्ली हर साल सर्दियों में गंभीर प्रदूषण संकट का सामना करती है. पराली जलाने, कूड़े के ढेरों में आग लगने और गाड़ियों से निकलने वाले धुएं की वजह से AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच जाता है. हालांकि हाल के हफ्तों में AQI में सुधार देखा गया था. सरकार ने स्मॉग टावर, इलेक्ट्रिक बसें और कंस्ट्रक्शन पर सख्ती जैसे कई कदम उठाए हैं. लेकिन अब कूड़े में आग लगाने की घटनाओं से फिर प्रदूषण बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है.

AAP और BJP के बीच प्रदूषण को लेकर पहले भी आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं. पिछले साल भी भाजपा ने AAP की पूर्व सरकार पर प्रदूषण नियंत्रण में नाकाम रहने का आरोप लगाया था. लेकिन अब मंत्री सिरसा के इस ताजा बयान के बाद इस मुद्दे पर फिर से राजनीति गरमा गई है.

ये भी पढ़ें- शंभू बॉर्डर से हटाए गए किसानों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'हमारे मन में उनके प्रति कोई...'

 

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
CJP सदस्य सौरव दास का Whatsapp ब्लॉक, प्रोटेस्ट के बीच सवाल- किसके इशारे पर ऐसा किया?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह
CJP दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर नहीं देगी धरना, प्रवक्ता सौरभ दास ने बताई ये वजह

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Dhamaal 4 BO Collection Day 12: दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूल लिया बजट?
दूसरे मंगलवार फिर 'धमाल 4' ने बढ़ाई रफ्तार, छापे करोड़ों, जानें- 12 दिनों में कितना वसूला बजट?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
बिहार के नए सरकारी डिग्री कॉलेजों का रियलिटी चेक, कई जगह न शिक्षक, न लाइब्रेरी और न स्थायी भवन
Embed widget