एक्सप्लोरर

शंभू बॉर्डर से हटाए गए किसानों पर संजय सिंह का बड़ा बयान, 'हमारे मन में उनके प्रति कोई...'

Sanjay Singh News: आप के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं सकारात्मक बात कर रहा हूं. किसानों को ये सोचना चाहिए कि पंजाब के लोगों का आवागमन एक साल से बाधित था.

शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर से किसानों को हटाए जाने पर आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एक साल से पंजाब की जनता का आवागमन बाधित था. इस पर भी तो किसान भाइयों को सोचना चाहिए. आप सांसद ने कहा कि हम लोगों के मन में उनके प्रति जरा भी गलत भाव नहीं है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से बातचीत में उन्होंने ये बात कही. 

हम किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे- संजय सिंह

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "मैं सकारात्मक बात कर रहा हूं. हम किसान भाइयों का सम्मान करते हैं. हम किसानों के साथ थे, हैं और रहेंगे." बता दें कि 19 मार्च को पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया था और शंभू बॉर्डर पर बने उनके टेंट को बुलडोजर के जरिए हटा दिया था. गुरुवार (20 मार्च) को शंभू-अंबाला हाईवे पर यातायात शुरू कर दिया गया. करीब एक साल बाद यहां पर ट्रैफिक शुरू हुई. पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई पर आप की सरकार निशाने पर आ गई.

पंजाब सरकार के किसानों को बातचीत के लिए बुलाया

इस बीच पंजाब सरकार ने शुक्रवार (21 मार्च) शाम चार बजे किसानों के साथ बातचीत के लिए बैठक बुलाई है. ये बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में होनी है. शंभू और खनौरी बॉर्डर पर पंजाब पुलिस की कार्रवाई के बाद ये बैठक बुलाई गई है. 

गौरतलब है कि एमएसपी की कानूनी गारंटी की मांग को लेकर पिछले साल 13 फरवरी से खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन चल रहा था. पंजाब पुलिस की कार्रवाई पर विपक्षी कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य की सरकार ने किसानों के साथ 'धोखा' किया.

वहीं, पंजाब के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा था कि किसानों की मांग केंद्र सरकार से है. उन्होंने कहा था कि जब केंद्र सरकार की तरफ से तीन कृषि कानून लाए गए थे तो हम किसानों के साथ खड़े थे.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
जामिया में प्रदर्शनकारी छात्रों को कैंपस खाली करने का अंतिम नोटिस जारी
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली में इस महीने दर्ज हुआ सबसे कम तापमान, बारिश पर भी अपडेट
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: नवंबर में यमुना पर क्रूज से होगी सैर, ₹50 में एंट्री, ₹500 किराया
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार
दिल्ली: 26 लाख के लोन के चक्कर में गंवाए 29 हजार, महिला साइबर ठगी का शिकार

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget