एक्सप्लोरर

'PM जिसपर घोटाले का आरोप लगाते हैं, उसे डिप्टी CM बना देते हैं', सदन में बोले केजरीवाल

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया.

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की विधानसभा को शुक्रवार (27 सितंबर) को संबोधित किया. उन्होंने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि क्या बीजेपी को शर्म आती है. अजित पवार का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिस व्यक्ति पर घोटाले का आरोप लगाते हैं, उसे ही राज्य का डिप्टी सीएम बना देते हैं. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ऐसे 25 'नगीने' पीएम नरेंद्र मोदी के नगीने हैं. 

केजरीवाल ने कहा, "मैंने चार-पांच दिन पहले मोहन भागवत को चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी में उनसे पांच मुद्दों पर बात की थी. इसमें एक मुद्दा ये भी था कि जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी इस देश के सबसे भ्रष्ट नेताओं को ईडी और सीबीआई से डराकर या पैसों का लालच देकर दूसरी पार्टी से तोड़-तोड़कर अपनी पार्टी में शामिल कर रहे हैं, क्या वो (मोहन भागवत) उनसे समहत हैं." 

इसके आगे उन्होंने कहा, "27 जून 2023 को प्रधानमंत्री ने कहा कि अजित पवार पर 70 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है. हम इनको जेल भेंजेगे. पांच दिन के बाद 2 जुलाई को उनको अपनी सरकार में शामिल कराया और उनको उपमुख्यमंत्री बना दिया. मैं इनसे (बीजेपी) पूछना चाहता हूं कि कुछ शर्म आती है...क्या मुंह दिखाते हो जब आप अपनी गली में और अपने घर जाते हो."

पूर्व सीएम ने आगे कहा, "22 जुलाई 2015 को बीजेपी कहती है कि हिमंता बिस्वा सरमा बहुत बड़ा भ्रष्टाचारी है. एक महीने बाद 23 अगस्त 2015 को उसे अपनी पार्टी में शामिल कर लेते हैं." 

इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा, "एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल पर सीबीआई और ईडी का केस था, पीएम मोदी ने बंद करा दिए. प्रताप सरनाईक पर ईडी का केस था, ईओडब्ल्यू का केस था, दोनों बंद करा दिए. हसन मुश्रीफ पर ईडी का केस था, ठंडे बस्ते में डाल दिया. भावना गवाली पर ईडी का केस था. यशवंत जाधव पर ईडी का केस था. सीएम रमेश, रविंदर सिंह, संजय सेठ, सुवेंदू अधिकारी, के गीता, छगन भुजबल, कृपा शंकर सिंह, दिगंबर कामत, अशोक चौहान, नवीन जिंदल, तपस रे, अर्चना पाटिल, गीता कोड़ा, बाबा सिद्दिकी, ज्योति मिंडा, सुजाना चौधरी...ये इनकी ईमानदारी है. शर्म नहीं आती लाल किले से खड़े होकर देश को बेवकूफ बनाते हैं."

Delhi Politics: 'मेरे जेल जाने से...', दिल्ली विधानसभा में मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर जमकर साधा निशाना

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
पीएम मोदी के पिता पर खरगे की टिप्पणी से भड़के राघव चड्ढा, कहा- चांदी के चम्मच...
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
दिल्ली में न्यूनतम पारा 17 डिग्री दर्ज, महीने का सबसे कम, कितना रहा AQI?
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
जामिया में छात्र संघ चुनाव बहाली की मांग पर भूख हड़ताल, 3 सांसदों पर FIR
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!
दिल्ली: गाड़ी वाला घर से कचरा ही नहीं रुपये भी ले जाएगा? अब देनी होगी फीस, 7500 तक होंगे चार्ज!

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget