एक्सप्लोरर

AAP में संगठनात्मक फेरबदल पर बोले मनीष सिसोदिया, 'दिल्ली और पंजाब में हमारी...'

Manish Sisodia News: 'आप' नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं.

Delhi Politics: आम आदमी पार्टी (AAP) ने केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली समेत कई दूसरे राज्यों में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. अब इसे लेकर दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमने राजनीति में एक नई लहर पैदा की है, जहां ईमानदारी, दूरदर्शिता और शिक्षा को प्राथमिकता दी गई है.

मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''सभी साथियों को विभिन्न राज्यों के प्रभारी और अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई. यह न केवल आपके समर्पण और मेहनत का सम्मान है, बल्कि हमारे आंदोलन की सच्ची भावना का प्रतीक भी है.''

हमारी सरकारों ने विकास के नए मानदंड बनाए- सिसोदिया

आप नेता ने आगे लिखा, ''हमने दिखाया है कि जब नेता शिक्षित, ईमानदार और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध हों, तो असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है. दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित किए हैं.

'सिर्फ वादे नहीं, जमीन पर उतारकर दिखाने की जरूरत'

उन्होंने ये भी लिखा, ''अब, जब आप सभी को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, यह समय है कि हम इन मूल्यों को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाएं. हमारे देश को ऐसे नेताओं की आवश्यकता है जो न केवल वादे करें, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारकर दिखाएं. आपकी नियुक्ति इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.''

हमारी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा- सिसोदिया

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने आगे लिखा, ''आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्रगति के मुद्दों पर केंद्रित होकर एक नए भारत का निर्माण करें. हमारी राजनीति का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा है. हमारा लक्ष्य केवल सरकार बनाना नहीं, बल्कि एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले और वह सम्मान के साथ जीवन जी सके.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस यात्रा में आपका नेतृत्व और सक्रिय भागीदारी न केवल हमारी पार्टी को, बल्कि पूरे देश को एक नई दिशा देने में सहायक होगी. आपके प्रयासों से हम उस भारत का निर्माण करेंगे जिसका सपना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था. आप सभी को शुभकामनाएं.''

किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी?

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने गोपाल राय की जगह पर सौरभ भारद्वाज को दिल्ली का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाया है. गोपाल राय को अब गुजरात का प्रभारी बनाया गया है. वहीं दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है. इसके साथ ही राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. गोवा का प्रभारी पंकज गुप्ता को बनाया गया है.

अजीत कुमार एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. करीब एक दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अपने दृष्टिकोण के प्रति जागरूक और हमेशा कुछ नया सीखने की जिज्ञासा. राजनीति की खबरों में खास रुचि. तथ्यों पर सवाल उठाने, डेटा विश्लेषण और सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम. खाली वक्त में किताबें पढ़ने और संगीत से जुड़ाव.

Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget