एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: कांग्रेस पर भड़के AAP सांसद संजय सिंह, कहा- 'मनीष सिसोदिया पर कार्रवाई हो रही है तो...'

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का कांग्रेस की ओर से समर्थन करने पर संजय सिंह ने कहा कि इनका चरित्र बीजेपी से मिलता-जुलता है. इसी प्रकार की तानाशाही इमरजेंसी में कांग्रेस ने की है.

Sanjay Singh Attacks On BJP-Congress: दिल्ली (Delhi) के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की गिरफ्तारी को लेकर राजनीति जारी है. आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी को घर रही है. इस कड़ी में एक बार फिर से आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी के साथ-साथ मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी का समर्थन करने को लेकर कांग्रेस पर भी हमला बोला है. उन्होंने कहा, "कांग्रेस का चरित्र इनसे मिलता-जुलता है. इसी प्रकार की तानाशाही इमरजेंसी में कांग्रेस ने की है. जब गुनाहों से हाथ रंगे हुए हैं, तो वे कैसे कुछ बोलेंगे. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर कार्रवाई होती है, तो विरोध करते हैं और मनीष सिसोदिया पर कार्रवाई हो रही है, तो जश्न मना रहे हैं."

वहीं संजय सिंह ने सिसोदिया की गिरफ्तारी की विरोध करने पर दूसरे विपक्षी पार्टियों का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव, विजयन, आरजेडी, संजय राउत, जेडीयू सभी का धन्यवाद, जिन्होंने इस संकट में इस तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई." इस दौरान संजय सिंह ने यह भी दावा किया कि आप के दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कार्यालय में भी छापा मारा गया और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया.

संजय सिंह बोले- ये दिन बदलेगा प्रधानमंत्री

संजय सिंह ने आगे कहा, "हमारे राष्ट्रीय कार्यालय के भीतर पुलिसवालों को भेज रहे हैं. हमारे कार्यकर्ताओं को जबरन डिटने कर रहे हैं. ये दिन बदलेगा प्रधानमंत्री. आपने अच्छा नहीं किया मनीष सिसोदिया के साथ. इस देश के हर राज्य का बच्चा चाहता है कि उनके शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया जैसा हो. तानाशाही का अंत होगा. इस देश की जनता तानाशाही का अंत करेगी."

'देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया गया'

आप सांसद ने कहा, "देश के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री को जेल में डाल दिया गया. घर, दफ्तर, गांव और बैंक का लॉकर तक चेक कर लिया, लेकिन कुछ नहीं मिला. कोई तो सम्पत्ति मिलती, कोई तो दस्तावेज मिलते, लेकिन लाखों करोड़ के घोटाले से ध्यान भटकाने के लिये ये सब किया जा रहा है. अडानी के खिलाफ जांच की मांग, जब सदन में उठाई गई तो मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया गया. मनीष सिसोदिया, जो दिल्ली के बच्चे के लिए काम कर रहे थे, उनको जेल में डाल दिया. उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. यह सरकार केवल अडानी की सरकार है. अडानी को सबकुछ दे दिया."

ये भी पढ़ें- मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने से पहले CBI को मिली बड़ी सफलता, कंप्यूटर से डिलीट फाइलों को फिर से किया हासिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP जाएगी कोर्ट, सौरव दास ने किया बड़ा ऐलान, मुद्दा क्या है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
CJP के समर्थन में कांग्रेस! जश्न पर कहा- कौन डांस कर रहा है?
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अंकित शर्मा केस: फांसी की सजा की मांग, 31 जुलाई को फैसला
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget