एक्सप्लोरर

मनीष सिसोदिया को कोर्ट में पेश करने से पहले CBI को मिली बड़ी सफलता, कंप्यूटर से डिलीट फाइलों को फिर से किया हासिल

CBI ने रद्द की जा चुकी शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार Manish Sisodia के कंप्यूटर से डिलीट की गई फाइलों और डेटा को फिर से हासिल कर लिया है.

Manish Sisodia News: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रद्द की जा चुकी शराब नीति में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में गिरफ्तार दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर से डिलीट की गई फाइलों और डेटा को फिर से हासिल कर लिया है. जनवरी में सीबीआई ने कंप्यूटर सीज किया था. यह पता चलने पर कि कुछ डेटा हटा दिया गया है, इसने कंप्यूटर को इसे पुन: प्राप्त करने के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया. अब फॉरेंसिक विभाग ने उन्हें डेटा और फाइलों के साथ एक रिपोर्ट भेजी है. एफएसएल रिपोर्ट बताती है कि इन फाइलों को शुरू में व्हाट्सएप के माध्यम से साझा किया गया और फिर मनीष सिसोदिया के कंप्यूटर में सहेजा गया. बाद में इन्हें हटा दिया गया.

कंप्यूटर सिसोदिया के कार्यालय से जब्त किया गया था. सिसोदिया के कार्यालय का दौरा करने से पहले सीबीआई ने सीआरपीसी की धारा 91 के तहत नोटिस दिया था सीबीआई ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी. एक सूत्र के मुताबिक, एजेंसी मामले में एक पूरक चार्जशीट दायर करने की प्रक्रिया में है और इसलिए वे मामले को मजबूत बनाने के लिए और सबूत इकट्ठा करना चाहती है.

Manish Sisodia Arrested: मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी पर BJP ने कसा तंज, 'दिल्ली के शिक्षा मंत्री हुए गिरफ्तार और अभिभावक हुए शर्मसार'

'सिसोदिया के कंप्यूटर से साक्ष्य बरामद किए गए'
सूत्र ने कहा, सिसोदिया के कंप्यूटर से साक्ष्य बरामद किए गए हैं, मामला अब और मजबूत है. आबकारी नीति घोटाले में रविवार को उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को सीबीआई ने एक दिन के राजनीतिक ड्रामे के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था.

राजघाट का दौरा करने के बाद सुबह करीब 11.10 बजे दक्षिण दिल्ली के लोधी रोड स्थित केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मुख्यालय पहुंचे सिसोदिया से गिरफ्तारी से पहले आठ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई. वहीं सोमवार को उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया जहां उनकी रिमांड पर फैसला होना है. उधर, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध किया और केंद्र सरकार समेत भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने गठित की फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
CJP ने सरकार से कहा- न्यूट्रल जगह पर करेंगे बात, अब कपिल सिब्बल बोले, 'इतना घमंड केंद्र...'
Kanwar Yatra 2026: देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
देहरादून एक्सप्रेसवे पर कांवड़ियों की एंट्री बैन, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस
पूर्व IPS किरण बेदी ने बताया छात्र आंदोलन को डील करने का तरीका, वीडियो में समझाया पूरा प्रोसेस

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget