एक्सप्लोरर

Manipur Violence: 'मणिपुर सरकार का फैसला चौंकाने वाला और बेतुका' स्वाति मालीवाल बोलीं- इम्फाल पहुंच CM से करूंगी ये अपील

Swati Maliwal Reaction On Manipur Govt Decision: मणिपुर सरकार ने वर्तमान हालात को देखते हुए स्वाति मालीवाल को राहत कैंप तक जाने की इजाजत देने से इनकार किया. 

Delhi News: मणिपुर (Manipur Violence) में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर पिछले कुछ दिनों से देशभर में जारी सियासी बवाल अभी थमा नहीं है. विपक्षी दलों के आरोपों के बीच केंद्र और राज्य सरकार इस मामले को थामने की कोशिश में जुटी है. इस बीच दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) द्वारा मणिपुर पहुंचने की सूचना इस मसले को और ​तूल देने वाला साबित हो सकता है. हालांकि, मणिपुर सरकार ने वर्तमान हालात को देखते हुए स्वाति मालीवाल को राहत कैंप तक जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. 

रविवार को स्वाति मालीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि मणिपुर सरकार ने सिफारिश की है कि मैं कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के कारण अपनी यात्रा स्थगित करने पर विचार करूं. उनके सुझाव पर विचार-विमर्श के बाद योजनानुसार इम्फाल के लिए उड़ान भरने का निर्णय लिया है. मणिपुर के सीएम से समय मांगा है. उनसे मुलाकात करूंगी और उनसे अपील करूंगी कि वह यौन उत्पीड़न से बचे लोगों से मिलने हमारे साथ चलें. बता दें कि मणिपुर सरकार ने वर्तमान हालात को देखते हुए स्वाति मालीवाल को राहत कैंप तक जाने की इजाजत देने से इनकार किया. 

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि मणिपुर में कानून ब्यवस्था खराब है. मैं मणिपुर जा रही हूं. मणिपुर सरकार कह रही है कानून ब्यवस्था खराब है. आप मत आओ. मणिपुर सरकार कह रही है, आप अपने निर्णय पर विचार कीजिए. मुझे मणिपुर जाने से रोका जा रहा है. मुझे रोकने की कोशिश न की जाए. मुझे राहत कैंप जाने दिया जाए. मैंने, मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगा है. मणिपुर का जो वीडियो देखा है, वह दिल को दहला देने वाला था. अगर राजस्थान और बंगाल में दिल दहला देने वाली घटना होगी तो हम वहां भी जाएंगे.

क्यों हो रही है रोकने की कोशिश?

स्वाति मालीवाल ने अपने अखिरी ट्वीट में लिखा है कि यह सूचना देने के बाद कि मैं मणिपुर आ सकता हूं, वहां की सरकार ने वहां जाने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है. ये चौंकाने वाला और बेतुका है. मैं यौन हिंसा से बचे लोगों से क्यों नहीं मिल सकता? मैंने उनसे चर्चा करके अपने टिकट पहले ही बुक कर लिए हैं.' मुझे रोकने की कोशिश क्यों की जा रही है??? स्वाति मालीवाल ने इस ट्वीट को मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह (N Biren singh) और मणिपुर पुलिस को भी टैग किया है.

ये है मणिपुर सरकार का जवाब

मणिपुर के संयुक्त सचिव गृह रेहानुद्दीन चौधरी ने मालीवाल के लेटर के जवाब में लिखा है कि मुझे यह जानकारी देने के लिए कहा गया है कि मणिपुर में कानून और व्यवस्था की स्थिति अभी ठीक नहीं है, इसलिए 23 से लकर 30 जुलाई तक आपके दौरे को स्थगित किया जा रहा है. 

यह भी पढ़ें: Delhi Floods News: दिल्ली में यमुना का जल स्तर फिर खतरे के निशान से ऊपर, कल तक निचले इलाके में उफान पर हो सकता है पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
दिल्ली में आज छाये रहेंगे बादल, हल्की बारिश का अनुमान, जानें अपडेट
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं की आजम खान जिन्दा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
WTC में भारत के सबसे सफल बल्लेबाज बने ऋषभ पंत, गिल को पछाड़ा
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Embed widget