एक्सप्लोरर

दिल्ली के करोल बाग में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या, महिला मित्र से मोबाइल छीनने का किया था विरोध 

Delhi Murder: दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना के पीड़ित मुकेश झा महिला मित्र के साथ बीडनपुरा के एक रेस्तरां से लौट रहे थे. घटना के समय उन्होंने महिला मित्र से मोबाइल छीनने का विरोध किया था.

Delhi Karol Bagh Murder Case: दिल्ली के करोल बाग इलाके में झपटमारी को विरोध करने पर तीन दोस्तों ने एक शख्स की चाकू से घोंपकर हत्या कर दी. दिल्ली पुलिस के मुताबिक यह घटना बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात की है. वारदात के समय पीड़ित महिला मित्र के साथ एक रेस्तरां से अपने घर लौट रहा था. 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह घटना 23 अक्टूबर की रात को उस समय हुई जब मुकेश झा अपनी महिला मित्र के साथ एक रेस्तरां से खाना खाकर घर लौट रहा था. दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमें गुरुवार सुबह करोल बाग इलाके में नाईवाला चौक के पास चाकू मारने और फोन छीनने की घटना के बारे में सूचना मिली.’’ 

मृतक ने झपटमारी का किया था विरोध 

दिल्ली पुलिस के अनुसार पुलिस की एक टीम मौके पर भेजी गई. पूछताछ के दौरान पता चला कि वे बीडनपुरा स्थित एक रेस्तरां से लौट रहे थे. जब वे सतभ्रावां स्कूल के पास पहुंचे तो पास में खड़े तीन लोगों ने उसकी महिला मित्र के हाथ से मोबाइल फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन मुकेश ने इसका विरोध किया.

मुकेश झा द्वारा मोबाइल फोन झपटमारी का विरोध करने पर बदमाशों के साथ उनकी हाथापाई हो गई. आरोपियों में से एक ने मुकेश को चाकू मार दिया और मोबाइल फोन छीनकर तीनों भाग गए.’’ 

मुकेश झा को गंभीर रूप से घायल अवस्था में सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मूल रूप से नेपाल निवासी मुकेश और पश्चिम दिल्ली के मोहन गार्डन में किराए के मकान पर रह रहा था. मृतक की मित्र के बयान दर्ज करते हुए पुलिस ने करोलबाग पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल, दिल्ली पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है. 

ये भी पढ़ें: दिल्ली में आज फिर AQI का बुरा हाल, हवा से लेकर पानी तक में घुला जहर, जानें कब आएगी सर्दी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke News: अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'एक स्टूडेंट पर लाठी चलेगी तो चार वोट कम होंगे'
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर सघन चेकिंग, जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच हर संदिग्ध गाड़ी चेक कर रही पुलिस
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
'जेपी नड्डा के घर पर नहीं करेंगे बातचीत, इस बार हवाबाजी नहीं चाहिए', छात्रों के साथ CJP का ऐलान
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'
नीट पेपर लीक: संजीव मुखिया को CBI से क्लीन चीट पर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को घेरा, 'आप से ना हो पाएगा क्योंकि...'

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget