एक्सप्लोरर

Delhi Crime: पुरानी रंजिश में बवाना में शख्स की हत्या, एक गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Bawana Murder: दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले में बवाना के इंद्र राज कॉलोनी के पास पीआर जिम के नजदीक एक शख्स की गोलीमार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया है.

Delhi News: दिल्ली के बाहरी-उत्तरी जिले में बवाना पुलिस ने एक शख्स की मर्डर की पहेली को महज 48 घंटो के भीतर ही सुलझा लेने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई है. आरोपी बवाना के इंद्र राज कॉलोनी का निवासी है.

हर तरफ बिखरा युवक का खून

डीसीपी निधिन वलसान ने बताया कि 5 जनवरी 2025 को एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना बवाना पुलिस को दी गई थी, जिसे इलाज के लिए पूठ खुर्द के एमवी अस्पताल ले जाया गया था. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को घायल शख्स के अस्पताल में भर्ती होने और बयान देने के लिए अनफिट पाये जाने का पता चला. 

इस मामले पर पुलिस ने बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और बवाना के इंद्र राज कॉलोनी के पास पीआर जिम के नजदीक मौका-ए-वारदात पर पहुंचे. जहां उन्हें घायल युवक का खून हर तरफ बिखरा मिला. पुलिस ने जिंदा और खाली कारतूस भी बरामद किए.

गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

क्राइम और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल की जांच कर सबूतों को इकट्ठा किया गया. इसी बीच पुलिस को अस्पताल में इलाजरत शख्स की मौत की सूचना मिली. इस मामले में आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए एसीपी विवेक भगत की देखरेख और एसएचओ रजनी कांत के नेतृत्व में एसआई कमलेश, एएसआई बलवान, हेड कॉन्स्टेबल पवन, प्रदीप, और कांस्टेबल पंकज की टीम गठन किया गया.

CCTV फुटेज को खंगाला

पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के 100 से भी ज्यादा सीसीटीवी फुटेजों की जांच की और टेक्निकल के साथ मैन्युअल सर्विलांस की सहायता से एक आरोपी अभिषेक को दबोच लिया. पूछताछ में उसने वारदात में अपनी संलिप्तता को स्वीकारते हुए बताया कि वह और उसका साथी योगेश वहां बैठ कर शराब पी रहे थे, तभी वहां पर मृतक शख्स नरेंद्र भी पहुंचा और उनके बीच कहासुनी हुई. 

ये भी पढ़ें- Delhi Election: दिल्ली में अकेली पड़ी कांग्रेस! AAP का जिक्र कर टीएस सिंह देव, 'इंडिया गठबंधन तो...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
2020 दिल्ली दंगा: पूर्व AAP पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 दोषी, अंकित शर्मा के भाई बोले- 'यह हमारे लिए...'
Delhi Weather Update 14 July: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?
दिल्ली वेदर अपडेट, 14 जुलाई: गर्मी से परेशान रहे लोग, मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम मिजाज?

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
भारत ने कर दिया अमेरिका संग ट्रेड डील से इनकार? ट्रंप के दूत सर्जियो गोर ने दिया इसका जवाब
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? प्रेस कांफ्रेंस में बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
जयपुर: 18 गर्भवती महिलाओं की मौत पर मुस्कुराए स्वास्थ्य मंत्री? बोले- 'ब्रेक के बाद देंगे जवाब'
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
हॉर्मुज में तबाही! ईरान ने UAE के दो ऑयल टैंकरों पर किया घातक हमला, एक भारतीय शख्स की मौत
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक, अब बारिश होगी या नहीं? मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी चौंकाने वाली
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
चौकोर या त्रिकोणीय क्यों नहीं होता इंद्रधनुष, इसकी गोल शेप के पीछे कैसे काम करता है विज्ञान?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Google या Samsung, जानिए किस Android Smartwatch में मिलता है लंबा बैटरी बैकअप?
Embed widget