एक्सप्लोरर

LG द्वारा उठाये कदम का 360 गांव के लोगों ने किया स्वागत, कहा- 'जल्द सुधरेगी दिल्ली देहात की हालत'

Delhi Dehat News: दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने दिल्ली देहात के गांवों के विकास के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान की शुरुआत 800 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा के साथ की थी. 

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली देहात के गांवों के विकास के लिए दिल्ली ग्रामोदय अभियान की शुरुआत कर 800 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा बीते महीने की थी. जिसे जमीनी स्तर पर कार्यान्वित किये जाने को लेकर अब विभागीय अधिकारियों द्वारा कवायद भी शुरू कर दी गई है. इसके लिए जहां बीते दिनों दिल्ली देहात के गांव में पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी की अध्यक्षता में देहात के लोगों के साथ विभिन्न विभाग के अधिकारियों ने बैठक कर उनकी मांगों और गांव की आवश्यकता के साथ समस्याओं की जानकारी ली थी. वहीं अब, उपराज्यपाल ने गांव के विकास और जरूरी योजनाओं को समझने के लिए सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों को एक रात गांव में गुजारने का निर्देश दिया है.

अफसरों को विकास के लिए गांव में रात ​गुजारने का आदेश 

उपराज्यपाल के इस निर्देश का उद्देश्य गांवों में रहने वाले लोगों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति और चुनौतियों का मूल्यांकन करना है. गांव में रात बिताने के बाद अधिकारियों के दिए गए सुझाव के आधार पर गांवों के इफ्रास्ट्रक्चर और विकास की दिशा निर्धारित की जाएगी. साथ ही उपराज्यपाल ने यह भी निर्देश दिया है कि NCC स्कूलों की कवरेज को बढ़ाने के लिए भी योजना बनाई जाए, ताकि राष्ट्र निर्माण के मूल्यों को बढ़ावा दिया जा सके.

कल सुबह तक रहंगे गांव में

राज निवास में 180 गांवों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के बाद सभी जिला अधिकारियों (डीसी) को अपने जनपदों के गांवों में रात बिताने का आदेश दिया है. सभी 11 जिले के जिला अधिकारियों को आज चयनित गांवों में पहुंचना होगा और वहां कल यानी 8 जनवरी की सुबह तक रुककर गांव के विकास कार्यों योजना तैयार करने को कहा है. इसका मकसद डीडीए द्वारा 800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिल्ली के गांवों के लिए पुनर्निर्माण और विकास योजना को तैयार करना है और इसके लिए गांववालों की सहमति लेनी है.

रात में अधिकारी करेंगे ये काम

दिल्ली देहात के लवेस्ट में बापरोला, नॉर्थ वेस्ट में तातेसर ग्रामीण, साउथ वेस्ट में खेड़ा डाबर, साउथ में फतेहपुर बेरी, साउथ ईस्ट में पुल प्रह्लादपुर, ईस्ट में चिल्ला सरोदा बागर, शाहदरा में बाबरपुर, नॉर्थ वेस्ट में बाकियाबाद, सेंट्रल में जगतपुरी, नई दिल्ली में समालखा और नॉर्थ में पल्ला गांव में अधिकारी आज रात बिताने के लिए पहुंचेंगे. जहां सुबह के समय मे जिला अधिकारी गांव के लोगों के साथ संवाद करेंगे. इसके बाद दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक वे उन जगहों का दौरा करेंगे, जहां पर काम किया जाना है. इसके बाद शाम 6 से 7 बजे के बीच गांव के लोगों के साथ अलाव के साथ चर्चा की जाएगी.

360 गांव के लोगों की मुहिम का असर

एबीपी लाइव से बात करते हुए पालम 360 गांव के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने बताया कि 2021 से लगातार अपनी मांगों को लेकर दिल्ली के मंत्री कैलास गहलोत से इस मामलें पर लगातार पत्राचार और ज्ञापन देने साथ सिर्फ भरोसा का सिलसिला चलता रहा. आखिरकार थक कर बीते सितंबर 2023 को दिल्ली के LG से मुलाकात कर गांव और वहां रहने वाले लोगों को हो रही परेशानी से अवगत कराया. अब LG साहब के द्वारा अपने अधिकारियों को गांव का सर्वेक्षण करने का आदेश देने के बाद सभी गांव के लोगों को भरोसा हो गया कि अब हमें अपने गांव में अच्छे स्कूल, कॉलेज, अस्पताल समेत अन्य वह सुविधाऐं जो शहरों में मिलती है, वो अब गांव वालों को मिलेगी. 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी
दिल्ली: सरकारी कर्मचारियों की हाजिरी पर बड़ा बदलाव! फेस से पहचान और लोकेशन की निगरानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget