एक्सप्लोरर

Delhi Dehat: दिल्ली देहात की मुहिम का दिखा असर, गांवों के लिए 1000 करोड़ जारी, अब होगा विकास 

Delhi Dehat News: दिल्ली देहात के लोग गावों की समस्याओं को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं. सीएम और एलजी से समस्या समाधान के लिए जरूरी बजट जारी करने की गुजारिश की थी.

Delhi Dehat Latest News: पिछले एक साल से ज्यादा समय से दिल्ली देहात के लोग गांवों के विकास कराने को लेकर मुहिम चला रहे थे. इसको लेकर पालम 360 खाप के अध्यक्ष सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में कई बार दिल्ली देहात के लोग एलजी और सीएम मिल चुके हैं. खाप के लोगों ने एलजी विनय सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से विकास कार्यों पर जोर देने की गुजारिश की थी. साथ ही चुनाव के दौरान हिसाब चुकता करने के भी संकेत दिए थे. 

दिल्ली देहात के लोगों ने गावों की समस्याओं को लेकर कई बार धरना प्रदर्शन भी किया था. अब एलजी विनय सक्सेना ने दिल्ली देहात के विकास के लिए 1000 करोड़ रुपये जारी करने के आदेश दिए हैं. 
 
दिल्ली के एलजी का यह फैसला सामने आने के बाद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात की और उनका आभार जताया. उन्होंने दिल्ली के गांवों के विकास के लिए एक हजार करोड़ रुपये देने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. साथ ही कहा कि पिछले नौ वर्षों में केजरीवाल सरकार की उपेक्षा के कारण दिल्ली के गांव विकास के लिए लोग तरस गए थे. अब वहां के लोगों को नागरिक सुविधाएं मिल सकेंगी. 

एलजी के दौरे के बाद शुरू हुए काम

उन्होंने दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में एलजी के लगातार दौरे के लिए भी आभार व्यक्त किया. बीजेपी नेता बिधूड़ी ने कहा कि इन दौरों का सकारात्मक असर अब दिखने लगा है.उपराज्यपाल के दौरे के बाद अब इन इलाकों की सुध ली जा रही है. बिधूड़ी ने कहा कि जो काम मुख्यमंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों और स्थानीय विधायकों को करना चाहिए वह काम एलजी को करना पड़ रहा है. 

दौरों से उजागर हुई थी समस्याएं

दरअसल, पिछले कुछ महीनों के दौरान दिल्ली के उपराज्यपाल ने भी दिल्ली देहात के कई गांवों का दौरा किया था. जिन इलाकों का एलजी ने दौरा किया है, वहां गंदगी से लबालब भरी नालियां, चारों तरफ कूड़े के ढेर, सड़कों पर गड्ढे और बदबूदार सीवर का पानी नजर आया. बुराड़ी, किराड़ी और संगम विहार में भी उन्हें इसी तरह के नजारों से रूबरू होना पड़ा. अब इन क्षेत्रों में नये सिरे से काम होने लगे हैं. 

Delhi Congress: लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली कांग्रेस का सोशल मीडिया पर जोर, ग्राउंड लेवल पर इस तरह कर रही काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में आज भी खूब बरसेंगे बादल, जान लें क्या कहता है मौसम विभाग
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी
'लड़की क्या पहने, यह उसकी मर्जी, लड़कों की सोच...', दिल्ली HC की सख्त टिप्पणी

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget