एक्सप्लोरर

MCD News: एलजी ने चंद घंटों में बदले 10 में से 2 नामित सदस्यों के नाम, कहीं बीजेपी की मंशा ये तो नहीं!

MCD Politics: दिल्ली के एलजी द्वारा बीजेपी के 10 सदस्यों को एमसीडी में नामित करने के बाद स्थायी समिति के चेयरमैन पद पर पार्टी के उम्मीदवार की जीत की संभावना बढ़ गई है. 

MCD Politics News: दिल्ली नगर निगम में चुनावी हार के बावजूद बीजेपी एमसीडी की सत्ता पर अपनी पकड़ बनाए रखने की पुरजोर कोशिश में जुटी है. एलजी विनय सक्सेना द्वारा एमसीडी में 10 सदस्यों को नामित करने की कार्रवाई को इसी नजरिए से देखा जा रहा है. इसमें चौकाने वाली बात ये है कि नामित सदस्यों को लेकर उपराज्यपाल कार्यालय से जारी नोटिफिकेशन में कुछ ही घंटों में बदलाव कर दिया गया. दरअसल, चार जनवरी को दोपहर में एलजी की ओर से जारी नोटिफिकेशन में एमसीडी में प्रतिनिधित्व के लिए 10 लोगों की सूची जारी की थी, लेकिन रात होते-होते इसमें दो नाम बदल दिए गए. इनमें पहला नाम महेश तोमर की जगह सुमित चौहान और दूसरा नाम कमलजीत की जगह मनोज जैन को नामित किया गया है. 

ताजा अपडेट के मुताबिक यह बदलाव इसलिए किया गया है कि क्योंकि दोनों सदस्यों का मतदाता पहचान पत्र किसी अन्य वार्ड समिति क्षेत्र का था, जहां उनके मतदान करने की आवश्यकता नहीं थी. वार्ड समति चुनाव में वही नामित पार्षद मतदान कर सकता है, लेकिन मतदाता पहचान पत्र संबंधित क्षेत्र का ही होना चाहिए. 

आप ने लगाए ये आरोप 
एलजी द्वारा 10 लोगों को एमसीडी में नामित करने के फैसले पर आप भाजपा को वार्ड समिति में जीत दर्ज कराने की कोशिश करार दिया है. माना जा रहा है कि वार्ड समिति में जीतने पर स्थानीय समिति अध्यक्ष का पद बीजेपी के हाथ में आना आसान हो जाएगा. स्थानीय समिति का अध्यक्ष चुने जाने के छह सदस्यों समेत कुछ 18 सदस्यों के मत जरूरी हैं.

इन वार्डों में बीजेपी का जीतना तय 
भारतयी जनता पार्टी को चार वार्ड समिति केशवपुरम, नजफगढ़, शाहदरा साउथ और शाहदरा नॉर्थ में सदस्य जिताने के लिए पहले से बहुमत हैं,जबकि दो सदस्य सीधे तौर पर वह सदन से जिता सकती है. अगर बीजेपी समीकरण साधकर सदन से तीसरा सदस्य भी जिता लेती है तो उसके पास सात सदस्य हो जाएंगे. यही वजह है कि सारा दारोमदार वार्ड समिति पर है. 

इन क्षेत्रों में पिछड़ रही है बीजेपी 
एलजी द्वारा नामित सदस्य नरेला जोन, सेंट्रल जोन व मध्य जोन क्षेत्र से हैं, जहां वोटों के समीकरण में बीजेपी थोड़ी पिछड़ रही है. नरेला जोन से चार, सिविल लाइंस से चार तथा सेंट्रल जोन क्षेत्र से दो सदस्य नामित किए गए हैं. एलजी द्वारा नामित 10 सदस्य बीजेपी से जुड़े हैं. सिविल लाइंस जोन ऐसा है, जहां पर एलजी द्वारा नामित चार सदस्यों की मदद से बीजेपी जीत की स्थिति में आई गई है. जबकि अब वह चार मनोनीत तथा एक बागी निर्दलीय पार्षद के भरोसे नरेला जोन में जीत का दावा कर रही है. इसी तरह मध्य जोन में दो सदस्यों को उपराज्यपाल द्वारा नामित करने के बाद बीजेपी की सदस्य संख्या केवल एक कम है. यहां दांव कांग्रेस पार्टी के दो पार्षदों पर होगा. कुल मिलाकर बीजेपी अगर यह समीकरण साधने में सफल होती है तो उसके पास 10 मत हो जाएंगे. इस तरह उसकी कोशिश स्थायी समि​ति अध्यक्ष बनाने की है. 

ये हैं नामित सदस्यों के नाम 
एलजी द्वारा नामित बीजेपी के सदस्यों में मोहन गोयल जो उत्तर पूर्वी जिले के बीजेपी जिलाध्यक्ष हैं. संजय त्यागी इसी जिले के महामंत्री हैं. राजकुमार भाटिया केशवपुरम जिले के अध्यक्ष तथा रोहताश कुमार दक्षिणी दिल्ली के जिलाध्यक्ष हैं. उत्तर-पश्चिमी के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार को भी उपराज्यपाल ने एमसीडी के लिए नामित किया है. इसी तरह नामित मुकेश मान बीजेपी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा राज्यपाल राणा मोर्चा के महामंत्री हैं. लक्ष्मण आर्य संगठन में सक्रिय हैं. 

यह भी पढ़ें:  Delhi में ऑटो-टैक्सी का सफर होने वाला है महंगा, केजरीवाल सरकार की मंजूरी के बाद LG को भेजी गई फाइल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
दिल्ली से गायब हो जाएंगे कूड़े के पहाड़? 'कूड़े से आजादी का अभियान' तेज
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में प्रदूषण पर सरकार सख्त, 106 इंडस्ट्रियल यूनिट्स पर एक्शन
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश
दिल्ली में इन 3 IPS अधिकारियों का तबादला, LG ने दिए आदेश

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget