एक्सप्लोरर

Janmashtami 2023: द्वारका इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, चढ़ाए जाएंगे 1 लाख भोग

Janmashtami 2023 Puja: दिल्ली के द्वारका इस्कॉन मंदिर में पहली बार 1 लाख भोग भगवान को अर्पित किए जाएंगे. इस बार जन्माष्टमी के अवसर पर 100 किलो का केक भी काटा जाएगा.

Delhi News: दिल्ली के द्वारका स्थित इस्कॉन मंदिर (Dwarka ISKCON Temple) में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (Janmashtami 2023) को लेकर खास तैयारियां चल रही है. इस बार केक कटिंग के साथ 1 लाख प्रकार के विशेष भोग भी चढ़ाए जाएंगे. इस बार इस्कॉन मंदिर में इस उत्सव में भाग लेने के लिए 5 लाख लोगों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशाल वाटरप्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है, जिसमें एक बार मे 41 हजार श्रद्धालु इसके नीचे आ सकते हैं. दो दिनों तक चलने वाले इस उत्सव के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है.

जन्माष्टमी के उसत्व के बारे में एबीपी लाईव से बात करते हुए इस्कॉन द्वारका के परम नियंता दास ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर द्वारका इस्कॉन में पहली बार 1 लाख भोग भगवान को अर्पित किए जाएंगे, जो श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का खास आकर्षण भी होगा. इस मौके पर 100 किलो का केक भी काटा जाएगा, जिसे भी महाभोग के प्रसाद के रूप में भक्तों के बीच वितरित किया जाएगा. वहीं, बाहरी भक्तों के लिए बुकिंग स्लॉट के अनुसार पूरे दिन ऑनलाइन आरती की व्यवस्था भी की गई है.


Janmashtami 2023: द्वारका इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मनाई जाएगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, चढ़ाए जाएंगे 1 लाख भोग

स्कूल के बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का करेंगे मंचन 

इस्कॉन द्वारका के परम नियंता दास ने बताया कि भगवान को इस बार विशेष रुओं से डिजाईन किये गए वस्त्रों को पहनाया जाएगा. उनके वस्त्र को मशहूर फैशन डिजाइनिंग इंस्टिट्यूट पर्ल एकेडमी के छात्रों द्वारा डिजाईन किया गया है. वहीं, इस उत्सव के लिए दो सप्ताह पहले से ही मंदिर प्रांगण के 200 मीटर की परिधि के एरिया को रौशनी से जगमग कर दिया गया है. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के मौके पर 6 और 7 सिजंबर को द्वारका के विभिन्न स्कूल के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम, जिनमें डांस, ड्रामा कंपीटिशन आदि शामिल हैं, का आयोजन किया गया है. 

सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भक्तों की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. चप्पे-चप्पे पर निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं. दिल्ली पुलिस के जवान और सिविल डिफेंस वोलेंटियर के अलावा इस्कॉन के 5 हजार से ज्यादा वोलेंटियर भक्तों की सहायता के लिए पूरे दिन मौजूद रहेंगे. इस दौरान दिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है. उनके लिए 20 से ज्यादा व्हीलचेयर उपलब्ध कराए गए हैं, साथ ही उनके लिए अलग से कतार लगाई जाएगी.

पार्किंग से मंदिर तक के लिए ई-रिक्शा की सुविधा

इसके अलावा, आपात स्थिति के लिए एम्बुलेंस और डॉक्टरों की भी व्यवस्था की गई है. साथ ही 200 ई-रिक्शा को भी पार्किंग एरिया से मंदिर परिसर तक भक्तों की आवाजाही के लिए लगाया जाएगा. इस दौरान लोगों को भीड़ और धूप से बचाने के लिए सभी कतार वाली जगहों को ढंका गया है और लोगों के लिए वेटिंग एरिया में बैठने की व्यवस्था के साथ पानी, जूस और ठंडई की भी व्यवस्था की गई है.

स्वर्ण जयंती पार्क में कल से शुरू होगा मेला 

रोहिणी के स्वर्ण जयंती पार्क में भी जन्माष्टमी को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं. पार्क में बनाए जा रहे शानदार पंडाल को बड़ी ही खूबसूरती के साथ सजाया जा रहा है. श्री खाटू श्याम मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित किये जा रहे इस उत्सव की शुरुआत कल से ही हो गयी है. यहां लगे मेले में लोगों को लजीज व्यंजनों के साथ कई तरह के झूलों का भी आनंद मिल रहा है. श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के दिन फूलों से भगवान का श्रृंगार किया जाएगा और इत्र से उनका स्नान कराया जाएगा, जिसके बाद 56 प्रकार के भोग, जिनमें दही, खीर, मक्खन, चावल, दाल, कढ़ी, शिखरन, शरबर, मुरब्बा, रसगुल्ला, मालपुआ आदि शामिल हैं, को भगवान को चढ़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:  Delhi Politics: शिवलिंग विवाद पर मीनाक्षी लेखी बोलीं- 'LG पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होगा, सच तो सामने आ गया न'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget