एक्सप्लोरर

Karwa Chauth 2023: अरविंद केजरीवाल ने करवा चौथ पर सुहागिन माताओं-बहनों को दी शुभकामनाएं, जानें और क्या कहा?

Karva Chauth Puja Muhurat 2023: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी अपनी कृपा आप सब पर बनाएं रखें. घर में सुख-समृद्धि, सौहार्द बना रहे.

Delhi News: देशभर की सुहागिनमहिलाएं हर साल करवा चौथ का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं. ये परंपरा सदियों से चली आई है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट एक्स के जरिए इस मौके पर सभी सुहागिन माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दी. 

उन्होंने अखंड सौभाग्य और स्नेह के पावन पर्व करवा चौथ की सभी माताओं-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता रानी अपनी कृपा से आप सब पर बनाएं रखें. आप सबके सुहाग-भाग्य और परिवार में खुशियां बनी रहें. आपके घर में सुख-समृद्धि, सौहार्द बना रहे.

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखती हैं व्रत

बता दें कि भारतीय समाज में महिलाओं के बीच करवा चौथ का व्रत रखने की सदियों पुरानी परंपरा है. इसके पीछे एक पौराणिक कथा काफी लोकप्रिय है. पौराणिक कथा के मुताबिक करवा नाम की एक स्त्री अपने पति के साथ तुंगभद्रा नदी के किनारे एक गांव में रहती थीं. उनके पति उम्रदराज और शारीरिक रूप से काफी कमजोर थे. एक दिन नदी के किनारे स्नान के दौरान मगरमच्छ ने उनका पैर पकड़ लिया. ऐसे हालात में वह करवा यानी अपनी पत्नी को जोर-जोर से पुकारने लगे. पति की पुकार सुन करवा मौके पर पहुंचीं.

पति का प्राण संकट देख करवा ने क्या किया?

माना जाता है कि करवा के पतिव्रता धर्म और उनके सतीत्व में काफी शक्ति थी. उन्होंने अपने पति के प्राण को संकट में देख यमराज से उनकी जान बचाने की गुहार लगाई. करवा के पतिव्रता होने के कारण यमराज ने उनकी प्रार्थना स्वीकार करते हुए पूछा कि देवी, आप क्या चाहती हैं. इसके जवाब में करवा ने कहा कि मेरे पति के प्राण संकट में है. आप मगरमच्छ को मृत्यु दंड दीजिए. 

करवा के किस बात से डर गए यमराज

पतिव्रता करवा के इस अनुरोध पर यमराज ने कहा कि मगरमच्छ की आयु तो अभी शेष बची है. मैं, उसका जान नहीं ले सकता. करवा को यमराज से इस तरह के जवाब की अपेक्षा नहीं थी. उन्होंने यमराज से पति के जान संकट में होने के कारण सहायता मांगी थी, लेकिन यमराज का जवाब सुनकर वह चौंक गईं. यमराज के जवाब से नाराज करवा ने उनसे कहा-  अगर आपने मगरमच्छ को मृत्यु दंड नहीं दिया, तो मैं आपको अपने तपोबल से श्राप दे दूंगी. करवा के आक्रोश को देख यमराज भी कुछ देर के लिए भयभीत हो गए. डर के मारे उन्होंने मगरमच्छ को मृत्यु दंड की सजा दी. इतना ही नहीं, उन्होंने करवा के पति को लंबी आयु का वरदान भी दिया. पौराणिक कथाओं के अनुसार उसी समय से करवा चौथ कर व्रत हिंदू परंपरा में प्रचलन में है. 

Arvind Kejriwal PC: दिल्ली के सीएम की दिवाली का गिफ्ट, MCD के 5000 कर्मचारी होंगे पक्के, ED की पेशी पर साधी खामोशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली को 'कूड़े से आजादी' अभियान आज से, 2 अक्टूबर तक चलेगी ड्राइव
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 
दिल्ली: रघुबीर नगर इलाके में आग, दो लोगों की जलकर मौत 

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget