एक्सप्लोरर

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग से भड़का कथित कैश का विवाद, फायर डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में क्या-क्या जिक्र?

Justice Yashwant Varma Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से आग लगने के बाद कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है.

Justice Yashwant Varma: दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर लगी आग ने कैश कांड को भड़का दिया है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, दावा है कि वर्मा के घर कथित तौर पर भारी मात्रा में कैश मिले.

इस बीच दिल्ली के दमकल विभाग ने नोट जारी किया है. विभाग के मुताबिक, दिल्ली स्थित सरकारी आवास 30 तुगलक रोड पर होली के दिन आग लगी थी. रात लगभग साढ़े 11 बजे ये आग लगी. विभाग की तरफ से जारी नोट के मुताबिक, आग लगने की सूचना 11 बजकर 35 मिनट पर मिली. जस्टिस वर्मा उस समय घर पर नहीं थे.

आग बुझाने और नुकसान के आकलन के बाद फायर विभाग की टीम एक बजकर 56 मिनट पर जस्टिस वर्मा के आवास से वापस गई.

'कैश का जिक्र नहीं'

आग लगने की घटना के बाद मौके पर दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची थी. उसी दौरान घर में आगजनी के दौरान स्टोर रूम में स्टेशनरी और घरेलू सामान जल गए. हालांकि फायर डिपार्टमेंट की इस रिपोर्ट में किसी कैश जब्ती का जिक्र नहीं है.


जस्टिस यशवंत वर्मा के घर आग से भड़का कथित कैश का विवाद, फायर डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में क्या-क्या जिक्र?

पूरे मामले में जांच की मांग उठ रही है. यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है. राज्यसभा में भी शुक्रवार (21 मार्च) को विपक्षी दलों ने इस मुद्दे को उठाया.

दावा किया जा रहा है कि आग लगने से हुए नुकसान की जांच के दौरान विभाग को कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिला. इसकी जानकारी गृह मंत्रालय तक पहुंची और गृह मंत्रालय से जानकारी चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया संजीव खन्ना को दी.

सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (21 मार्च) को कहा कि दिल्ली हाई कोर्ट के न्यायाधीश यशवंत वर्मा से संबंधित घटना को लेकर गलत सूचना और अफवाहें फैलाई जा रही हैं. सुप्रीम कोर्ट के बयान में कहा गया है कि जस्टिस वर्मा के इलाहाबाद हाई कोर्ट में स्थानांतरण का प्रस्ताव स्वतंत्र है और आंतरिक जांच प्रक्रिया से अलग है.

दिल्ली HC के जस्टिस यशवंत वर्मा पर पूर्व जज बोले, 'तबादला करना समाधान नहीं, SC को तुरंत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
CJP नेताओं की हिरासत पर लीगल रिप्रेजेंटेटिव बोले, 'सौरव का आखिरी मैसेज...'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
रामलीला मैदान पर HC की टिप्पणी, 'पहले आओ, पहले पाओ का नियम सही नहीं'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
राहुल गांधी ने प्रेग्नेंट महिला पत्रकार को मारा धक्का? BJP नेता का दावा- 'उसके गर्भ में दिक्कत'
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा
बीयर गिरने पर मर्डर! दिल्ली के नाइटक्लब में बाउंसरों ने ड्राइवर को बेरहमी से पीटा

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
2027 वर्ल्ड कप को लेकर फैंस में गजब का उत्साह... 12 दिन में 15,083,752 टिकट एप्लीकेशन
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
आशुतोष रांका को पुलिस ने थाने में रखा, CJP नेता बोले, '...तो परसों 10 हजार लोग आएंगे'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget