एक्सप्लोरर

JNUSU Protest: बीमारी और वजन घटने के बावजूद छात्रों की हड़ताल जारी, जानें क्या हैं प्रमुख मांगें?

Delhi News: जवाहर लाल विश्वविद्यालय में छात्र अभी भी मांगों लेकर डटे हुए हैं. छात्र संघ के अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि जेएनयू प्रवेश परीक्षा प्रणाली को बहाल करने पर कुलपति ने समय मांगा है.

JNUSU Protest: जवाहर लाल विश्वविद्यालय में छात्रों की भूख हड़ताल का आज 15वां दिन है. भूख हड़ताल के कारण जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष धनंजय और काउंसलर नीतीश का वजन गिर गया है. नीतीश का करीब 7 किलो वजन कम हुआ है. वहीं, धनंजय जॉन्डिस और यूटीआई जैसी बीमारियों की चपेट में आ गये हैं. बीमारी और वजह में गिरावट के बावजूद दोनों छात्र अपनी मांगों को लेकर अब भी डटे हुए हैं. 

भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की मुख्य मांगें-

1. जेएनयू प्रवेश परीक्षा (JNUEE) की बहाली

2. प्रदर्शन करने पर जुर्माने का प्रावधान हटाया जाए

3. परिसर की जातिगत जनगणना करवाई जाए

4. मेरिट-कम-मीन्स (एमसीएम) छात्रवृत्ति में वृद्धि

5. दो हजार रुपये से बढ़ाकर पांच हजार किया जाए

6. नॉन NET की फेलोशिप 20 हजार की जाए

7. एमफिल एमटेक की फेलोशिप दोबारा लागू हो

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि मेरिट-कम-मीन्स छात्रवृत्ति दो हजार पर अटकी हुई है. महंगाई के दौर में दो हजार की फेलोशिप से क्या होता है. बराक हॉस्टल भी छात्रों को नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परिसर में जातिगत जनगणना का डेटा जारी किया जाये.

धनंजय ने बताया कि 10वें दिन कुलपति शांतिश्री डी पंडित ने भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी. उन्होंने छात्रों की चार मागों को मानने पर स्वीकृति दी. स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग को एक्रीडेशन दिलवाने, स्टूडेंट फैकल्टी इलेक्शन करवाने और जातिगत जनगणना की मांग मानी गई है. पार्थसारथी रॉक्स को प्रदर्शन के लिए खोला गया है. जेएनयू प्रवेश परीक्षा प्रणाली को बहाल करने पर कुलपति ने समय मांगा है.

उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले साल से जातिगत जनगणना करवाएंगे. धनंजय ने कहा कि जेएनयू छात्र संघ को लिखित में आश्वासन चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि तबियत बिगड़ने की जिम्मेदार कुलपति होंगी. काउंसलर नीतीश ने कहा कि छात्रों की सबसे बड़ी मांग जेएनयू प्रवेश परीक्षा प्रणाली की बहाली है. एनटीए की तरफ से आयोजित परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहे हैं. यूजी, पीजी और पीएचडी की परीक्षा एक साथ होती थी. अब किसी का कुछ अता पता नहीं है. 

ये भी पढ़ें-

'जो AAP छोड़कर जाएगा वो...', पार्षदों के BJP में जाने पर संजय सिंह ने ये क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
द्वारका से कापसहेड़ा तक शुरू हुई DTC की नई बस सेवा, बिजवासन-भरथल के लोगों को मिला सीधा कनेक्शन
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर होंगे अनुराग कुमार, जानें कौन हैं सतीश गोलचा की जगह लेने वाले अधिकारी
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
New Delhi Police Commissioner: कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
कितने पढ़े-लिखे हैं दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर IPS अनुराग कुमार, कितनी मिलेगी उन्हें सैलरी? 
Embed widget