एक्सप्लोरर

जामिया के शिक्षकों का आरोप, 'बाहरी लोग प्रदर्शन को दे रहे हवा'

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों ने चिंता जताते हुए कहा कि सियासी दल यूनिवर्सिटी के आंतरिक मामले को बड़े राजनीतिक टकराव में बदलने की कोशिश कर रहे. शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन का समर्थन किया.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी कैंपस में शैक्षणिक गतिविधियां बाधित होने पर चिंता जताई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीति से जुड़े लोग और बाहरी व्यक्ति छात्रों के प्रदर्शन को हवा देने की कोशिश कर रहे हैं. यूनिवर्सिटी ने मंगलवार (27 अक्टूबर) को जारी एक बयान में यह जानकारी दी.

यूनिवर्सिटी ने बताया कि ये चिंताएं 26 अक्टूबर को हुई एक बैठक में जताई गईं. बैठक में डीन, विभागाध्यक्षों, केंद्रों के निदेशकों और सीनियर अधिकारियों ने मौजूदा स्थिति का आकलन किया, ऑनलाइन क्लास की समीक्षा की और प्रदर्शनकारी छात्रों की मांगों पर चर्चा की.

शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की घोषणा का किया समर्थन?

शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के 26 अक्टूबर को छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराए जाने की घोषणा का भी समर्थन किया. प्रशासन के आदेश के तहत प्रदर्शनकारी छात्रों को निलंबन आदेश और ‘कारण बताओ’ नोटिस भी रद्द कर दिए गए थे. साथ ही, सुरक्षाकर्मियों के व्यवहार की जांच का आश्वासन दिया गया था.

शिक्षकों ने की पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की पोस्ट की आलोचना

यूनिवर्सिटी के बयान के अनुसार, शिक्षकों ने ‘फेसबुक’ पर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज मार्कंडेय काटजू की पोस्ट की आलोचना की. जस्टिस काटजू ने पोस्ट में छात्र संघ बनाने के छात्रों के अधिकार के समर्थन में संविधान के अनुच्छेद 19(1)(सी) का हवाला दिया था. शिक्षकों ने कहा कि प्रशासन को छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के खिलाफ दिखाने की उनकी कोशिश यूनिवर्सिटी की ओर से उठाए गए कदमों के विपरीत है.

शिक्षकों ने राजनीतिक दलों को घेरा

शिक्षकों ने कहा कि हिंसा की बार-बार होने वाली घटनाओं और तत्कालीन कुलपति सहित विभिन्न शिक्षकों पर हुए हमलों के बाद 2006 में जामिया मिल्लिया इस्लामिया छात्र संघ को भंग कर दिया गया था. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा प्रशासन दो दशक में पहला ऐसा प्रशासन है, जिसने छात्र संघ को बहाल करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. शिक्षकों ने इस बात पर भी चिंता जताई कि राजनीतिक दल यूनिवर्सिटी के आंतरिक मामले को बड़े राजनीतिक टकराव में बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद पर केस दर्ज

बयान के अनुसार, यूनिवर्सिटी ने 25 अक्टूबर को कांग्रेस सांसदों- इमरान प्रतापगढ़ी और इमरान मसूद के कथित तौर पर बिना अनुमति परिसर में प्रवेश करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई. शिक्षकों ने समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्ला नदवी को परिसर की ओर जाते समय हिरासत में लिये जाने और प्रशासन को पहले से सूचना दिए बिना अन्य नेताओं के परिसर में आने का भी जिक्र किया.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी के बाहर के लोगों ने 24 अक्टूबर से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र विभागों वाले भवन पर कब्जा कर रखा है तथा उसमें ताला लगा दिया है.

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली दंगों में 22 साल के मोनिश की मौत का मामला, 5 दोषियों को हाईकोर्ट से झटका
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
दिल्ली की हवा पिछले दिन की तुलना में खराब, अगले 3 दिन का आया अपडेट
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
Advertisement

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget