एक्सप्लोरर

जगदीप धनखड़ ने खाली किया उपराष्ट्रपति निवास, सामने आया वीडियो

Jagdeep Dhankhar News: जगदीप धनखड़ ने सोमवार (1 सितंबर) को उपराष्ट्रपति निवास खाली कर दिया. आवास खाली करने के बाद वहां से निकलते समय उनके लिए सुरक्षा घेरा मौजूद था.

जगदीप धनखड़ ने सोमवार (1 सितंबर) को उपराष्ट्रपति निवास खाली कर दिया. आवास खाली करने के बाद वहां से निकलते समय उनके लिए सुरक्षा घेरा मौजूद था. धनखड़ ने संसद के मानसून सत्र के पहले दिन 21 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. पद छोड़ने के 40 दिन बाद सोमवार को उन्होंने उपराष्ट्रपति का निवास खाली किया.

देश के 14वें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य संबंधी कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा था कि वो हेल्थ को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 22 जुलाई को उपराष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था.

जगदीप धनखड़ ने पेंशन के लिए किया आवेदन

अभी दो दिन पहले 30 अगस्त को पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान में पूर्व विधायक के तौर पर पेंशन के लिए आवेदन किया है. धनखड़ 1993 से 1998 तक किशनगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के विधायक रहे थे. उन्होंने जुलाई 2019 तक पूर्व विधायक के रूप में पेंशन प्राप्त की थी.

धनखड़ के पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनने के बाद यह पेंशन रोक दी गई थी. अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि सचिवालय ने इस आवेदन पर प्रक्रिया शुरू कर दी है और उनकी पेंशन उपराष्ट्रपति के तौर पर उनके इस्तीफे की तारीख से लागू होगी.

पूर्व उपराष्ट्रपति के नाते धनखड़ को कितना पेंशन?

पीटीआई के मुताबिक पूर्व उपराष्ट्रपति होने के नाते जगदीप धनखड़ करीब 2 लाख रुपये हर महीने पेंशन, टाइप-8 बंगला, एक निजी सचिव, एक अतिरिक्त निजी सचिव, एक पीए, एक डॉक्टर, एक नर्सिंग अधिकारी और चार निजी परिचारक पाने के हकदार हैं. पूर्व उपराष्ट्रपति का निधन होने की स्थिति में उनके जीवनसाथी को टाइप-7 कैटेगरी का बंगला देने का प्रावधान है.

धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने उठाए थे सवाल

उपराष्ट्रपति के पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद विपक्ष ने कई सवाल खड़े किए थे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई अन्य दलों के नेताओं ने कहा था कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि धनखड़ ने इस्तीफा क्यों दिया? वहीं बीजेपी का कहना था कि इसे राजनीतिक रंग नहीं देना चाहिए. 

एनडीए ने सी.पी. राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है. वहीं, इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है. 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
दिल्ली में आएगी नई सहकारी नीति, बैंकिंग से परिवहन तक सेवाओं में होगा बड़ा बदलाव
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
ऑफिस से निकल रहे हैं तो इन रास्तों पर जाने से बचें, अगले कुछ घंटों में दिल्ली- NCR में बारिश का अलर्ट
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
22 करोड़ मोटरसाइकिलें और 8 करोड़ कारें कबाड़ हो जाएंगी... E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का दावा
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत
दिल्ली-NCR के कई इलाकों में तेज बारिश शुरू, लोगों को उमस वाली गर्मी से मिली राहत

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर गडकरी का बड़ा खुलासा
क्या एथेनॉल वाले पेट्रोल से खराब हो रहीं आपकी गाड़ियां? उठते सवालों पर नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष, कायस्थ फेस, कौन हैं बांकीपुर से BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार? जानिए
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज! सामने आया बड़ा अपडेट
बदलेगी एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम, यहां भी संजू सैमसन पर गिरेगी गाज!
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
Embed widget