एक्सप्लोरर

Indian Railways: दिल्ली में नई समय सारिणी के साथ ट्रेनों की नई यात्रा शुरू, यहां देखें पूरी लिस्ट

Indian Railways: नये साल में भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी है. साथ ही कुछ नई ट्रेनों को भी शामिल किया है. नई समय सारिणी 1 जनवरी को लागू हुई जो कि आज से प्रभावी हो गई है.

Indian Railways New Time Table: भारतीय रेलवे ने ट्रेनों की नई समय सारिणी जारी कर दी है, जो आज से प्रभावी हो जाएगी. इस नई समय सारिणी में 2,875 यात्री ट्रेनों के नंबर बदल दिए गए हैं, जिनमें एक्सप्रेस एवं पैसेंजर दोनों तरह की ट्रेनें शामिल हैं. भारतीय रेलवे की नई समय-सारिणी (ट्रेन्स एट ए ग्लांस) का यह 44वां संस्करण है, जो एक जनवरी से लागू हुआ है.

पहले यह परिवर्तन हर साल 30 जून को होता था, जिसे एक जुलाई से लागू किया जाता था. लेकिन पिछले साल नया टाइम टेबल एक अक्टूबर को लागू किया गया था, जो 31 दिसंबर 2024 तक लागू रहा.

ट्रेनों के समय में परिवर्तन

नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के स्टेशन से चलने और गंतव्य तक पहुंचने के समय में परिवर्तन किया गया है. एक्सप्रेस ट्रेनों के समय में पांच मिनट से लेकर एक घंटा और पैसेंजर ट्रेनों के समय में पांच मिनट से 20 मिनट तक का फेरबदल किया गया है. उन ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे, जिनके नंबर के पहले कोरोना के दौरान जीरो लगा दिया गया था.

वंदे भारत ट्रेनों को भी किया गया शामिल

नई समय सारिणी में वंदे भारत ट्रेनों को भी शामिल किया गया है. साथ ही 62 (31 जोड़ी) ऐसी विशेष ट्रेनों को शामिल किया गया है, जिनका संचालन पिछले वर्ष शुरू किया गया है. इसके अलावा 90 ऐसी ट्रेनें भी हैं, जिन्हें कोहरे के कारण आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है या उनकी आवृत्ति घटा दी गई है.

46 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार

नई समय सारिणी में 46 जोड़ी ट्रेनों का विस्तार किया गया है. मतलब उन्हें अभी तक के तय गंतव्य से आगे के कुछ स्टेशनों तक चलाया जाएगा. कुछ गाड़ियों के ठहराव समय में भी फेरबदल किया गया है. यह भी बताया गया है कि त्योहारों के समय प्रतिवर्ष 4,056 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. 

समय सारिणी में इनके रूट का भी जिक्र है. जैसे आनंद विहार (दिल्ली)- छपरा, आनंद विहार (दिल्ली)- पटना, दिल्ली-गोरखपुर, मुंबई- बलिया, मुंबई-गोरखपुर, हैदराबाद- गोरखपुर, सिकंदराबाद-मुजफ्फरपुर, सिकंदराबाद-अगरतला, हैदराबाद-जयपुर, अजमेर-मुंबई, जयपुर-मुंबई, बीकानेर-मुंबई, हिसार-तिरुपति, अहमदाबाद- तिरुचिरापल्ली आदि.

यात्रियों को सलाह

रेलवे के आधुनिकीकरण से कई ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ाई गई है. इससे ट्रेनों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में कम कम समय लगेगा. जिससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी. ऐसे में इस परिवर्तन के मद्देनजर यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि ट्रेन नंबर कन्फर्म करने के बाद ही टिकट बुक कराएं. 

सफर पर निकलने से पहले पहले नई समय सारिणी और नंबर जरूर देख लें. यह सलाह यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि नई समय सारिणी में कई ट्रेनों के समय और नंबर में परिवर्तन किया गया है. इसलिए, यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले नई समय सारिणी की जांच करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: Punjabi Bagh Flyover: सीएम आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम का मिजाज? हल्की बारिश का अनुमान
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
दिल्ली में ड्रोन-हॉट एयर बैलून उड़ाने पर बैन, आदेश जारी
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को सजा: अंकित शर्मा के भाई क्या बोले? AAP ने भी दिया रिएक्शन
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, हरीश खुराना बोले- फांसी की थी उम्मीद

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
इंग्लैंड में कुलदीप और आशुतोष शर्मा ने बरपाया कहर, वर्ल्ड कप खेलेंगे?
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget