एक्सप्लोरर

Punjabi Bagh Flyover: सीएम आतिशी ने पंजाबी बाग फ्लाईओवर का किया उद्घाटन, इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ 

Punjabi Bagh Flyover Delhi: पंजाबी बाग फ्लाईओवर पश्चिमी दिल्ली एलिवेटेड कॉरिडोर का हिस्सा है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 352.32 करोड़ रुपये है. फ्लाईओवर चालू होने से सफर में कम समय लगेगा. 

Atishi Inaugurated Punjabi Bagh Flyover: दिल्ली में आधारभूत ढांचों के विकास का सिलसिला जारी है. इस कड़ी में गुरुवार (2 जनवरी 2025) को मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग के सिक्स लेन क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इस फ्लाईओवर के चालू होने से लोगों को जाम से भी मुक्ति मिल गई. 

मुख्यमंत्री आतिशी ने पंजाबी बाग के सिक्स लेन क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को केंद्र के इशारे पर गलत आरोपों में कैद कर लिया गया, लेकिन इससे दिल्ली के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को वे कैद नहीं कर सके. पंजाबी बाग फ्लाईओवर उसी का उदाहरण है. 

'किसी ने नहीं बनवाए इतने फ्लाईओवर'

सीएम आतिशी ने कहा कि पंजाबी बाग फ्लाईओवर के चालू होने से लोगों को तीन रेड लाइट पर जाम में फंसने से निजात मिलेगा. ये फ्लाईओवर एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है. फ्लाईओवर 1.1 किलोमीटर लंबा है. प्रतिदिन करीब 3 लाख लोगों को इस फ्लाईओवर का लाभ मिलेगा. 

पंजाबी बाग फ्लाईओवर के चालू होने से 65 हजार पेड़ों जितना लाभ लागों को प्रदूषण से मिलेगा. उन्होंने कहा कि जितने फ्लाईओवर अरविंद केजरीवाल ने बनवाए हैं, उतने फ्लाईओवर  किसी सरकार ने नहीं बनवाया. आप सरकार ने दिल्ली में 39 फ्लाईओवर बनावाए हैं. 

'विकास AAP सरकार की पहली प्रथमिकता'

सीएम ने कहा कि दिल्ली के विकास में यह एक और मील का पत्थर है. आप सरकार द्वारा दिल्ली शहरी बुनियादी ढांचों के विकास में नए मानक स्थापित करने का सिलसिला जारी है. हमारी सरकार दिल्ली के विकास से कभी समझौता नहीं करेगी.

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री आतिशी शुक्रवार को पंजाबी बाग में छह लेन वाले क्लब रोड फ्लाईओवर का उद्घाटन करने से पहले ईएसआई मेट्रो स्टेशन से क्लब रोड तक बने फ्लाईओवर को मंगलवार (31 दिसंबर 2024) को 8 घंटे से अधिक समय तक ट्रायल रन के लिए खोला गया. इस दौरान यातायात संबंधी कोई समस्या नहीं देखी गई.

इन्हें मिलेगा लाभ 

पंजाब फ्लाईओवर 1.5 किलोमीटर लंबा है. यह उन दो फ्लाईओवरों में से एक है जो पश्चिमी दिल्ली में पंजाबी बाग फ्लाईओवर और राजा गार्डन फ्लाईओवर के बीच एकीकृत ट्रांजिट कॉरिडोर और स्ट्रीट नेटवर्क बनाते हैं. इस कॉरिडोर के पहले खंड में मोती नगर फ्लाईओवर का उद्घाटन 13 मार्च को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था. 

इस फ्लाईओवर के उद्घाटन से उत्तर दिल्ली से दक्षिण दिल्ली आने-जाने वालों, दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम दिल्ली से मेन दिल्ली पहुंचने वाले लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा. 

पंजाबी बाग फ्लाईओवर के दोनों खंड सितंबर 2022 में लॉन्च किए गए पश्चिमी दिल्ली एलिवेटेड कॉरिडोर का हिस्सा है. फ्लाईओवर के अलावा, पंजाबी बाग के पास एक सब-वे भी बनाया जा रहा है. इस परियोजना की अनुमानित लागत 352.32 करोड़ रुपये है. 

पीडब्लूडी के अधिकारियों ने कहा कि फ्लाईओवर से 1.6 लाख टन कार्बन उत्सर्जन कम होने और उत्तर और दक्षिण दिल्ली क्षेत्रों के बीच यात्रा के समय को कम करके सालाना 18 लाख लीटर ईंधन की बचत होने की उम्मीद है.

बता दें कि पंजाब बाग फ्लाईओवर अगस्त 2024 से बनकर तैयार था, लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो सका क्योंकि बीच में लगे एक पेड़ को काटने की वन विभाग से अनुमति नहीं मिली थी. आनंद विहार फ्लाईओवर की तरह ही पंजाबी बाग फ्लाईओवर का भी उद्घाटन पेड़ पर बैरिकेडिंग करके और उसके चारों ओर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव स्टिकर लगाकर किया जाएगा.

दिल्ली में नए साल पर शराब पीने वाले 558 वाहन चालकों समेत 4583 के कटे चालान, 2023 की तुलना में 34 फीसदी ज्यादा

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
लाल किला एक महीने के लिए बंद! नहीं मिलेगी एंट्री, प्लान बनाने से पहले जान लें क्या है नया नियम
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
दिल्ली: बीच सड़क बनी अवैध मजार पर चला बुलडोजर, पीतमपुरा-शालीमार बाग रोड चौड़ीकरण को लेकर एक्शन
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
अल-फलाह ट्रस्ट केस: जवाद अहमद सिद्दीकी की अंतरिम जमानत पर सुनवाई, झटका या राहत, क्या हुआ फैसला?
Delhi Weather: दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान
दिल्ली में हल्की फुहार से बदला मौसम का मिजाज, मानसून पर ब्रेक, उमस भरी गर्मी करेगी परेशान

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget