एक्सप्लोरर

Indian Railway Updates: ट्रेन के AC इकोनॉमिक क्लास एलएचबी कोच में यात्रियों को नहीं मिलेगी बेड रोड-कंबल की सुविधा

Indian Railway: हाल ही में भारतीय रेलवे ने एसी इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के लिए बेड रोल (लिनेन), कंबल और पर्दों की सुविधा को फिर से शुरू किया था. लेकिन अब ये सुविधा नहीं मिलेगी.

Railway Facilities: रेल मंत्रालय ने सभी जोनल रेलवे को पत्र लिखकर कहा कि एयर कंडीशन (एसी) इकोनॉमिक क्लास एलएचबी कोच में लिनेन और कम्बल यात्रियों को नहीं दिए जाएंगे. क्योंकि एसी इकोनॉमी क्लास कोच में नियंत्रित तापमान होता है. दरअसल हाल ही में भारतीय रेलवे ने एसी इकोनॉमी क्लास में यात्रियों के लिए बेड रोल (लिनेन), कंबल और पर्दों की सुविधा को फिर से शुरू किया था. 

21 मार्च से तत्काल प्रभाव से ये सुविधा फिर से शुरू की गई. लेकिन रेलवे ने जोनल पर लिखकर और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एलएचबी एसी इकोनॉमी कोचों में यह सुविधा नहीं मिलेगी. यानी अब इन कोचों में यात्रियों को मुफ्त बेड रोल और कंबल नहीं मिलेंगे. गौरतलब है कि रेलवे ने हाल ही में यह एसी इकोनॉमी कोच बनाया है. इसमें ऐसी कोच के मुकाबले किराया थोड़ा कम है.

एलएचबी मतलब लिंके हॉफमैन बुश डिजाइन कोच वजन में हल्के होते हैं. ये उच्च गति क्षमता वाले होते हैं और अधिक वजन ले जा सकते हैं. रेलवे ने बताया कि जांच में इन कोचों में नियंत्रित तापमान पाया गया है, इसलिए इन कोचों में अब कंबल और चादर की सुविधा नहीं मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: JMI School Admissions 2022: जामिया मिलिया इस्लामिया स्कूलों में एडमिशन के लिए शुरू हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, इस वेबसाइट से करें अप्लाई

गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में सुविधा शुरू 
रेलगाड़ी के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी, थर्ड एसी और थर्ड एसी इकोनॉमी क्लास में बेड रोल की सुविधा दी जाती है. इसके साथ ही एसी क्लास की खिड़कियों पर परदे लटके होते हैं. रेलवे ने कहा था कि पहले कुछ ट्रेनों से इस सुविधा को शुरू किया जाएगा. इसके बाद चरणबद्ध तरीके से ट्रेनों में यह सुविधा मिलेंगी. इसी के तहत 15 अप्रैल से गोरखपुर-लोकमान्य तिलक सुपरफास्ट एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस और गोरखपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस में भी बेडरोल की सुविधा शुरू की गई है.

इससे पहले बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और बरेली-भुज एक्सप्रेस में बेड रोल की सुविधा शुरू की गई. गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लखनऊ-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस और लखनऊ-मुंबई पुष्पक एक्सप्रेस, टनकपुर-शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस, काठगोदाम-जैसलमेर, रामनगर-जैसलमेर, रामनगर-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के एसी फर्स्ट, एसी सेकेंड, एसी थर्ड और एसी थर्ड इकॉनोमी क्लास के यात्रियों को बेडरोल की सुविधा मिल रही है.

यह भी पढ़ें: Delhi News: एम्स निदेशक गुलेरिया की बूस्टर डोज लेने की अपील, कहा- समय के साथ प्रतिरोधक क्षमता हो जाती है कम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी राहत?
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद बढ़ी ठंड, जहरीली हवा से भी मिलेगी राहत?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली के 60 लाख लोगों को यमुना के पानी से चलाना होगा काम, क्या है वजह?
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI
दिल्ली में प्रदूषण से थोड़ी राहत, घटकर 191 पर आया AQI

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, प्रदर्शन में बवाल, 1000 से ज्यादा गिरफ्तार
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
अनंत सिंह के निष्कासन पर घमासान, JDU में गुटबाजी के आरोप; चिराग पासवान क्या बोले?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, पर छूट गई थी बस
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल; भारत ने जीते 114
एशियन पैरा गेम्स में पाकिस्तान की घनघोर बेइज्जती, नहीं आया एक भी गोल्ड मेडल
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
'तेल ठिकानों को बनाया निशाना', हूतियों का मक्का-मदीना पर अटैक से इनकार
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
UP PET परीक्षा आज से, सेंटर जाने से पहले जान लें जरूरी नियम और सावधानियां 
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
हैदराबाद के छात्र का कमाल! मम्मी के बर्थडे पर बना डाला रोबोट
Embed widget