एक्सप्लोरर

JMI University: भारत के JMI ने विकसित किया AI ओरल कैंसर डेटाबेस, ऐसा करने वाला दुनिया पहला देश

JMI University News: जामिया मिल्लिया इस्लामिया शोध स्टडी के वरिष्ठ लेखक डॉ. तनवीर अहमद के मुताबिक यह पहला ऐसा व्यापक डेटाबेस है, जहां तक पहुंच बनाने के लिए दुनियाभर शोधकर्ता अनुरोध कर रहे हैं.

JMI University News Today: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) के मल्टीडिसिप्लिनरी सेंटर फॉर एडवांस्ड रिसर्च एंड स्टडीज (एमसीएआरएस) की शोध टीम ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल पैथोलॉजी के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है. दरअसल, जेएमआई-एमसीएआरएस की पीएचड छात्रा निशा चौधरी ने एआई संचालित ओरल कैंसर डेटाबेस तैयार किया है. इसकी मदद से ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस (ओएसएमएफ) और ओरल स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा (ओएससीसी) के निदान की सटीकता एवं दक्षता को बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

डॉ. तनवीर अहमद के मार्गदर्शन में पीएचडी छात्रा निशा चौधरी के इस स्टडी को प्रतिष्ठित नेचर पब्लिशिंग ग्रुप के अंतर्गत साइंटिफिक डेटा में प्रकाशित किया जाएगा. इस क्रांतिकारी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को डिजिटल छवियों के माध्यम से ओरल कैंसर की प्रगति का सटीक रूप से पता लगाने एवं निगरानी करने के लिए डिजाइन किया गया था, जिसमें एक मिलियन से अधिक छवियों की जांच के साथ तीन लाख से अधिक उच्च-रिजॉल्यूशन ऊतक छवियों के व्यापक डेटासेट का उपयोग किया गया था.

ओआरसीएचआईडी (ओरल कैंसर हिस्टोलॉजी इमेज डेटाबेस) डेटासेट, भारत भर के अस्पतालों से सावधानीपूर्वक एकत्र किए गए नमूनों से बनाया गया था, जिसमें रांची इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, झारखंड की डॉ. अर्पिता राय की देखरेख में तैयार किया गया था. इसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की डॉ. दीपिका मिश्रा, मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज नई दिल्ली की डॉ. ऑगस्टीन और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय यूपी के डॉ. अखिलेश कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई थी. 

'कैंसर के शुरुआती निदान में मिलेगी मदद'

पीएचडी शोध छात्रा निशा चौधरी ने कहा, “हमारा ओरल डेटासेट कैंसर के शुरुआती निदान को तेज, अधिक सटीक और सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. वह भी सीमित पैथोलॉजी संसाधनों वाले क्षेत्रों में.”

शोध स्टडी के वरिष्ठ लेखक डॉ. तनवीर अहमद ने इस विकास के महत्व पर बल देते हुए कहा, “यह दुनिया का पहला ऐसा व्यापक डेटाबेस है, जहां तक विश्व भर के शोधकर्ता डिजिटल पैथोलॉजी में अपने खुद के अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिए पहुंच सुनिश्चित करने का अनुरोध कर रहे हैं.” उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि भारत दुनिया का पहला देश है, जिसने ऐसा व्यापक डेटाबेस बनाया है.

दुनिया के रोगियों को मिलेगा इसका लाभ 

केजीएमयू के एमडीएस ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी और अध्ययन के वरिष्ठ लेखक डॉ. अखिलानंद चौरसिया ने व्यापक प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल पैथोलॉजी ने पहले ही ओरल कैंसर के निदान की दुनिया को बदल दिया है. हमारी टीम ने जो डेटाबेस बनाया है, उसका विश्व भर के रोगियों पर एक परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा.”

Delhi New Chief Secretary: दिल्ली के नए मुख्य सचिव होंगे IAS धर्मेंद्र, जानें- कौन हैं?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
'विदेशों में मस्जिदों का सम्मान...' दिल्ली की मस्जिद को नोटिस पर भड़की महबूबा मुफ्ती
Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा अर्धशतक, पहले टी20 में संजू सैमसन ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
OTT पर कब और कहां देख सकते हैं तमन्ना भाटिया की 'द वन'? सामने आई गई डिटेल्स
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
तमिलनाडु CM विजय ने अमित शाह को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- 'आप इसी तरह...'
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी? सपा चीफ ने साफ कर दी तस्वीर
Embed widget