एक्सप्लोरर

Independence Day 2025: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किले की सुरक्षा बढ़ी, ड्रोन पर बैन

Independence Day 2025 News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले के चारों ओर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ सभी अनमैन्ड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स पर 16 अगस्त तक बैन लगाया गया है.

15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है. खासकर लाल किला और उसके आसपास के इलाकों को किले की तरह सील किया जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने 16 अगस्त तक सभी गैर-पारंपरिक हवाई गतिविधियों पर बैन लगा दिया है. इसमें ड्रोन, पैरा-ग्लाइडर, हॉट एयर बैलून, माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट, क्वाडकॉप्टर और रिमोट से चलने वाले छोटे विमानों तक शामिल हैं.

जारी किए गए सख्त आदेश

दिल्ली पुलिस आयुक्त एसबीके सिंह ने बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत यह आदेश जारी किया है. आदेश का मकसद स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की गड़बड़ी या आतंकी हमले की आशंका को पहले ही नाकाम करना है.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना सुरक्षा का कारण

बताया जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से आतंकी संगठनों की तरफ से बदले की धमकियों को लेकर इंटेलिजेंस अलर्ट जारी किया गया है. दरअसल, पहलगाम हमले के बाद सेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर जैसे आतंकी अड्डों को तबाह किया था. इसी के बाद से दिल्ली समेत कई बड़े शहरों को लेकर खतरे की आशंका बढ़ गई है.

लाल किले की सुरक्षा में कोई चूक नहीं

दिल्ली पुलिस, एनएसजी, एसपीजी, पैरामिलिट्री फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर लाल किले की सुरक्षा पूरी तरह संभाल ली है. इस बार पिछले साल की तुलना में ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात किए जा रहे हैं. जल्द ही लाल किला ऑटोमैटिक फेस रिकग्निशन सिस्टम (FRC) जैसे आधुनिक उपकरणों से लैस होगा.

नकली बम टेस्ट में 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बता दें आज नियमित सुरक्षा अभ्यास के दौरान एक नकली बम का पता लगाने में विफल रहे 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया. ये घटना लाल किले के एंट्री गेट पर हुई थी, जहां एक आंतरिक सुरक्षा टेस्ट के तहत नकली विस्फोटक लाया गया था.

पीएम ने मांगे जनता से भाषण के लिए सुझाव

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार के स्वतंत्रता दिवस भाषण के लिए आम लोगों से सुझाव मांगे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'जैसे-जैसे हम स्वतंत्रता दिवस के करीब आ रहे हैं, मैं अपने साथी भारतीयों की राय सुनने के लिए उत्सुक हूँ!' उन्होंने जनता से MyGov पोर्टल और NaMo ऐप के जरिए थीम और विचार भेजने की अपील की.

15 अगस्त को पीएम मोदी लगातार 12वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही वे ऐसा करने वाले तीसरे सबसे ज्यादा बार भाषण देने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget