एक्सप्लोरर

Delhi Heatwave: भीषण गर्मी से दिल्लीवासियों को जल्द मिलेगी राहत, ये है बड़ी वजह 

Delhi Weather News: आईएमडी की सीनियर साईंटिस्ट सोमा सेन रॉय ने एबीपी लाइव से खास बातचीत में बताया कि देशभर में हीटवेव जैसे हालात हैं, लेकिन दो-तीन दिनों में दिल्लीवालों को गर्मी से राहत मिल जाएगी. 

Delhi Weather Update: राजधानी दिल्ली समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी पड़ रही है. दिन में तेजी से तापमान में बढ़ोतरी और गर्म हवाओं की वजह से लगभग सभी जगह हीटवेव जैसे हालात बने हुए हैं. अप्रैल महीने में ही पड़ रही मई-जून वाली भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलने के अभी आसार भी नहीं हैं. गर्मी के साथ चल रही तेज गर्म हवाओं ने भी लोगों के लिए परेशानियां खड़ी कर रखी है. 

राहत की बात ये है कि आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को भीषण गर्मी से कुछ निजात मिलती नजर आ रही है. आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक पहाड़ी क्षेत्रों में आज से एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्पन्न हो रहा है, जिससे अगले दो-तीन दिनों में बढ़ते तापमान से राहत मिल सकती है. सोमवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया. वहीं, शाम के वक्त वायु की गुणवत्ता भी खराब श्रेणी में दर्ज की गई. लगभग हर स्थान पर तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ. 

दिल्ली वालों को मिलेगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का लाभ

भारत मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. एक या दो स्थानों पर शाम के समय या रात में बहुत हल्की बारिश होने या फिर बूंदाबांदी होने की संभावना. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 और 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा सकता है, लेकिन जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से आज तेज बारिश की संभावना है, जो आगे बढ़ता हुआ उत्तराखंड तक जाएगा. इससे अगले दो-दिन दिनों में लोगों को इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिल जाएगी. जो पारा अभी 40 के पार जाता दिख रहा है उसमें 3 डिग्री तक कि गिरावट की संभावना जाहिर की जा रही है.

 2-3 दिनों में मिलेगी गर्मी से राहत: सोमा सेन

आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने एबीपी लाइव से खास बातचीत में बताया कि अभी दिल्ली समेत देशभर में तापमान काफी बढ़ा हुआ है. लगभग सभी जगह हीटवेव जैसे हालात हैं, लेकिन अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली के लोगों को इस गर्मी से राहत मिल जाएगी, क्योंकि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है. इसका असर अगले दो-तीन दिनों में दिल्ली में भी दिखने की संभावना है. जल्दी ही लोगों को इस बढ़े हुए तापमान से राहत मिल जाएगी.

वायु गुणवत्ता भी रही खराब

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक मंगलवार सुबह नौ बजे के आसपास दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 198 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम' श्रेणी में आता है. वहीं, शाम तक हवा में सुधार होने के स्थान पर प्रदूषण अधिक बढ़ गया और शाम चार बजे के बुलेटिन के अनुसार राजधानी का एक्यूआई 206 रहा,जो खराब श्रेणी में आता है. बता दें कि सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा यानी 40.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो इस मौसम का सामान्य तापमान है.

यह भी पढ़ें: 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
जंतर-मंतर का आंदोलन आज 7 बजे खत्म हो जाएगा ? दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर, आया बयान
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
सफदरजंग से शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक! दिल्ली HC ने याचिका पर दिया फैसला, जानें- अब क्या होगा?
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर सोनम वांगचुक की पत्नी की पहली प्रतिक्रिया, कहा- यह तो गैर-कानूनी...
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान
दिल्ली के युवाओं के लिए खुशखबरी! सरकार ने 400 करोड़ की योजना कर दी लॉन्च, अब स्टार्टअप शुरू करना हो गया आसान

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget