एक्सप्लोरर

Weather Update: जारी रहेगा बर्फीली हवाओं का कहर, जानिए कहां बढ़ेगी ठंड और किन जगहों पर होगी बारिश

Weather News: दिल्ली में आने वाले दो दिन तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 20 डिग्री रहने का अनुमान है.

IMD Alert: पहाड़ों पर बर्फबारी हो रही है. वहां से ठंडी हवाओं का आना जारी है. पूरा राजस्थान इस समय घने कोहरे की चपेट में है. राज्य में पिछले दिनों बारिश हुई जिसकी वजह से तापमान में गिरावट आई है. इसके बाद छाए कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार कम हुई है. विजिबिलिटी काफी कम हो गई है. कोहरे की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं तापमान गिरने से ठंड का एहसास हो रहा है. राजधानी जयपुर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जयपुर में अगले एक हफ्ते तक आमतौर पर आसमान साफ रहेगा. 

मध्य प्रदेश का मौसम
मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के तापमान में गिरावट आई है. राज्य में अगले 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है. अगले एक हफ्ते तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड बढ़ सकती है. राजधानी भोपाल में भी ठंडी हवाओं की वजह से ठंड का एहसास हो रहा है. राज्य में शुक्रवार के बाद ठंड बढ़ सकती है. इसकी वजह उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ठंडी हवाएं हैं. इंदौर में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. इंदौर में सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी. वहीं राजधानी भोपाल में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. भोपाल में भी सुबह-सुबह कोहरा या धुंध छाई रहेगी.

दिल्ली का मौसम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश के बाद तापमान गिरने और ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है. आईएमडी के वैज्ञानिक डॉक्टर नरेश कुमार ने बताया है कि 2 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है जिससे हिमालय में बारिश होगी और उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में तापमान में कमी आ सकती है. दिल्ली में आने वाले दो दिन तापमान में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है. उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी. वहीं दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिल्ली में आज यानी बुधवार और कल गुरुवार को दिन में तेज हवाएं चलेंगी. इसके बाद तापमान बढ़ेगा, मौसम साफ हो जाएगा और धूप निकलेगी.

यूपी का मौसम
पश्चिमी यूपी में भी ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि उत्तर प्रदेश में दिन में अच्छी धूप निकल रही है. राज्य में अगले 2-3 दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पहाड़ों पर बर्फबारी हुई है और वहां से आ रहीं ठंडी हवाओं से पूरे उत्तर भारत के तापमान में गिरावट आई है. यूपी के कई जिलों में बारिश हुई है. राज्य में अगले 24 घंटे में तेज हवाएं चलेंगी और हल्की बारिश हो सकती है. 

छत्तीसगढ़ का मौसम
छत्तीसगढ़ में तापमान बढ़ने से लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. उत्तर भारत से आने वाली हवाओं का असर यहां भी दिख सकता है.

Pathaan: शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता से अखिलेश यादव हुए गदगद, BJP पर जमकर बरसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर संजय सिंह बोले, 'हम लोगों को तो...'
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
अब क्राइम ब्रांच करेगी सौरव-आशुतोष के मामले की जांच, केस ट्रांसफर
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
प्रधानमंत्री की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी नहीं होगी सार्वजनिक, दिल्ली HC का बड़ा फैसला
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की ज्यूडिशियल कस्टडी बढ़ी तो केजरीवाल बोले, 'इससे पता चलता है कि...'

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget