एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने अवैध रूप से रह रहे 92 बांग्लादेशी को पकड़ा, बताया कैसे भारत में हुए थे दाखिल?

Delhi News: दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी लोगों ने अवैध मार्गों से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है. दिल्ली में ये लोग अलग-अलग काम कर रहे थे.

92 Illegal Bangladeshis in Delhi: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 92 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ॉ26 दिसंबर 2024 से अब तक जिले में हिरासत में लिए गये बांग्लादेशी नागरिकों की कुल संख्या 142 हो गई है.

पुलिस के मुताबिक, हाल ही में दक्षिण-पश्चिम जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों का पता लगाने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए 10 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया गया था. खुफिया सूचनाओं पर कार्रवाई करते हुए और स्थानीय मुखबिरों की मदद से कई संवेदनशील इलाकों में घर-घर जाकर लोगों का सत्यापन किया गया.

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) सुरेंद्र चौधरी ने एक बयान में कहा, ‘‘अभियान के दौरान सरोजिनी नगर, किशनगढ़, सफदरजंग एनक्लेव, वसंत कुंज (उत्तर और दक्षिण), कापसहेड़ा, पालम गांव, दिल्ली छावनी और सागरपुर जैसे इलाकों से 88 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया.’’

बांग्लादेशी नागरिक होने के दस्तावेज मिले

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान वे भारत में रहने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहे. कई लोगों के पास उनके बांग्लादेशी नागरिक होने के दस्तावेज पाये गए. उनके दावों को सत्यापित किया गया और अवैध रूप से रहने की बात स्थापित होने पर उन्हें आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए हिरासत में ले लिया गया.

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों ने अवैध मार्गों से भारत में प्रवेश करने की बात स्वीकार की है. उनमें से कुछ ने भारत-बांग्लादेश सीमा को नदियों के रास्ते पार किया, जबकि और ने सीमा पर बाड़बंदी के बीच अंतराल के माध्यम से घुसपैठ की.

मजदूर और घरेलू सहायक का काम

उनमें से ज्यादातर कई साल से दिल्ली में रह रहे थे और दिहाड़ी मजदूर और घरेलू सहायक के रूप में काम करते थे. एक अलग अभियान में, पुलिस ने दिल्ली छावनी क्षेत्र से एक बांग्लादेशी दंपति और उसके दो बच्चों को पकड़ा.

डीसीपी ने कहा, ‘‘उनकी पहचान 44 साल के मोहम्मद असद अली , उसकी 40 साल की पत्नी नसीमा बेगम, 18 साल के बेटे मोहम्मद नईम खान और 13 साल की बेटी आशा मोनी के रूप में हुई है.’’ पुलिस ने कहा कि यह परिवार पिछले 12 सालों से दिल्ली छावनी क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहा था. 

यह भी पढ़ें -

'जख्मों पर कुछ मरहम लगा...,' रेखा गुप्ता सरकार के इस कदम से 1984 सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
तेज बारिश के बीच उफान पर यमुना, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget