एक्सप्लोरर

मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को लेकर दिल्ली सरकार की नई पहल, शुरू होगी स्ट्रेस मैनेजमेंट OPD

Stress Management OPD: दिल्ली सरकार तनाव कम करने के लिए आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट ओपीडी शुरू करेगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब लोग आयुर्वेद, योग और होम्योपैथी से आसानी से इलाज करवा सकेंगे.

बढ़ते तनाव और मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को देखते हुए दिल्ली सरकार ने एक नई पहल की है. स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने गुरुवार को घोषणा की कि अब राजधानी में आयुष स्ट्रेस मैनेजमेंट ओपीडी शुरू की जाएंगी. इसका मकसद लोगों को मानसिक तनाव की समय रहते पहचान कर उपचार देना और उन्हें सस्ती व आसान चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है.

5 प्रमुख केंद्रों से होगी शुरुआत

सरकार ने बताया कि शुरुआत 5 प्रमुख आयुष मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों से होगी. इनमें शामिल हैं:

  • आयुर्वेदिक एवं यूनानी तिब्बिया कॉलेज
  • नेहरू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज
  • चौधरी ब्रह्म प्रकाश आयुर्वेद चरक संस्थान
  • डॉ. बी.आर. सूर आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज
  • इहबास हॉस्पिटल की आयुष इकाइयां

ये सेवाएं हर मंगलवार और गुरुवार को नियमित ओपीडी समय में उपलब्ध होंगी. स्वास्थ्य मंत्रालय का लक्ष्य है कि भविष्य में इसे पूरे दिल्ली के 11 जिलों में बढ़ाया जाए.

लोगों को मिलेंगे ये इलाज

इन ओपीडी में मरीजों को आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध जैसी पारंपरिक पद्धतियों के जरिए इलाज मिलेगा. इसमें हर्बल दवाएं और पंचकर्म, योग और ध्यान, प्राणायाम, जीवनशैली परामर्श शामिल हैं.

डॉक्टरों का कहना है कि इन उपायों से चिंता, अनिद्रा, थकान और तनाव जैसी समस्याओं में राहत मिल सकती है. साथ ही, इससे दवाओं पर निर्भरता कम होगी और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनेगी.

तनाव को न करें नजरअंदाज

डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव आम हो गया है. कई लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते और तब तक इलाज नहीं करवाते जब तक यह बड़ी बीमारी का रूप नहीं ले लेता. सरकार चाहती है कि लोग समय रहते अपनी समस्या का समाधान कर सकें.

भारत में तनाव की बढ़ती समस्या

बता दें कि भारत में तनाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी बीमारियां लगातार बढ़ रही हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में हर 7वां व्यक्ति किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है. इसलिए दिल्ली सरकार की यह पहल राष्ट्रीय आयुष मिशन और फिट इंडिया मूवमेंट जैसी योजनाओं से भी जुड़ी हुई है.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
लाल किले पर बारिश की संभावना, 15 अगस्त पर कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget