एक्सप्लोरर

CBI Raid in Gurugram: गुरुग्राम में तेजस्वी यादव के मॉल पर CBI का छापा, नौकरी के बदले जमीन मामले में कार्रवाई

CBI in Gurugram: सीबीआई ने यह मामला तीन महीने पहले दर्ज किया था. इसके बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पर छापेमारी की थी. इसके बाद सीबीआई ने लालू के पूर्व ओएसडी को गिरफ्तार कर लिया था.

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) के अर्बन क्यूब्स मॉल (Urban Cubecs Mall) पर छापा मारा है. बताया जा रहा है कि यह मॉल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Bihar Deputy CM Tejashwi Yadav) का है. यह मॉल गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित है. इससे पहले सीबीआई ने आज सुबह बिहार में आरजेडी (RJD) के एक सांसद और एक विधायक समेत 5 लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की. उसने यह कार्रवाई उस दिन की जब बिहार की नई सरकार विधानसभा में विश्वास मत पेश करने वाली है. बताया जा कि यह रेड जमीन के बदले नौकरी मामले में डाली गई है.

किसी मामले में  सीबीआई ने डाला है छापा

हरियाणा के गुरुग्राम में रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाला मामले में सीबीआई छापेमारी कर रही है. सीबीआई की एक टीम गुरुग्राम के सेक्टर 71 में स्थित अर्बन क्यूब्स मॉल पहुंची. बताया जा रहा है कि यह मॉल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का है. इस मॉल में अभी काम चल रहा है. सीबीआई के अधिकारियों ने वहां पहुंचकर कागजात चेक किए.

खबरों के मुताबिक गुरुग्राम के जिस मॉल में छापेमारी की कार्रवाई सीबीआई टीम ने की, उसे दोजाना की कंपनी बना रही है. यह जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के घोटाले से जुड़ा मामला है. इस मामले में सीबीआई ने 18 मई को एक एफआईआर दर्ज की थी. इसी मामले में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी भोला यादव गिरफ्तार किए गए थे. लालू यादव जब यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे, तब भोला यादव उनके ओएसडी थे.

सीबीआई ने कब दर्ज किया था यह मामला

सीबीआई ने यह मामला तीन महीने पहले केस दर्ज किया था. इसके बाद बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर छापेमारी की थी. इसमें तेजस्वी यादव के कमरे से कई दस्तावेज सामने आने की बात कही गई थी. 

आरजेडी नेताओं के ठिकानों पर छापा

गुरुग्राम में छापेमारी से पहले सीबीआई ने बिहार में आरजेडी के पांच नेताओं के घर छापा मारा था. इनमें राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव भी शामिल हैं. उनके अलावा आरजेडी के एमएलसी सुनील सिंह, अशफाक करीम, राज्यसभा सांसद फैयाज अहमद और सुबोध राय (Subodh Rai) के नाम शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें

CBI Raid in Bihar: क्या है पूरा मामला जिसे लेकर बिहार में CBI ने RJD नेताओं पर मारे हैं छापे, किसके बदले में नौकरी देने का आरोप है

Bihar News: एमएलसी सुनील सिंह समेत RJD के पांच नेताओं के घर CBI की रेड, राबड़ी देवी ने बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
BJP की 'नवीन' टीम का ऐलान, जानें किस राज्य से किस नेता को मिली जगह?
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मैं दिमागी नक्सली हूं और मुझे गर्व है', अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget