एक्सप्लोरर

Bihar News: एमएलसी सुनील सिंह समेत RJD के पांच नेताओं के घर CBI की रेड, राबड़ी देवी ने बीजेपी के लिए कही ये बड़ी बात

बिहार में आज नीतीश कुमार की महागठबंधन सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है. इस फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के पांच नेताओं के घर पर सीबीआई ने रेड डाली है. वहीं राबड़ी देवी ने इस कार्रवाई की निंदा की है.

Bihar News: बिहार (Bihar) के सियासी गलियारे में आज हलचल काफी तेज है. दरअसल जहां आज विधानसभा में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) विश्वास मत पेश करेंगे. तो वहीं इस फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी (RJD) के पांच नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी हुई है. राबड़ी देवी के राखी भाई सुनील सिंह सहित निजी सचिव नागमणि यादव के घर पर भी छापेमारी की कार्रवाई शुरू हो गई है.

सीबीआई का छापा हम लोगों को डराने के लिए है- राबड़ी देवी
गौरतलब है कि आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह लालू यादव परिवार के बेहद करीबी माने जाते हैं. वहीं मुंहबोले भाई सुनील सिंह के घर पर छापेमारी की राबड़ी देवी ने कड़ी निंदा की है. राबड़ी देवी ने कहा, ''नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी नयी सरकार से लोग डर गए हैं. बीजेपी को छोड़कर सभी पार्टी हमारे साथ हैं. हम लोगों के पास बहुमत है, सदन में साबित करेंगे. सीबीआई का छापा हम लोगों को डराने के लिए है लेकिन हम लोग डरने वाले नहीं हैं. बिहार की जनता हमारा परिवार है और हमारा परिवार सब देख रहा है. देश को उन लोगों ने (बीजेपी ने) लूट लिया है.''

सीबीआई ने RJD के पांच नेताओं के घर की है छापेमारी
बता दे कि सीबीआई ने आज सुबह आरजेडी के सांसद अशफाक करीम सहित विधान पार्षद सुनील सिंह, आरजेडी से ही राज्यसभा सांसद फैयाद अहमद व एमएलसी सुबोध राय और राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के घर पर छापेमारी की है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई द्वारा ये रेड जमीन के बदले नौकरी देने संबंधित मामले में की गई हैं. सीबीआई द्वारा दर्ज किए गए केस में लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी वह उनकी बेटी भी आरोपी हैं. सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि सीबीआई की छापेमार कार्रवाई ऐसे समय में हो रही है जब आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना है.

ये भी पढ़ें

Bihar Floor Test Live: बिहार में RJD नेताओं पर छापेमारी के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू, स्पीकर बोले- नियम के तहत करूंगा काम

RJD MLC Sunil Singh: सुनील सिंह के घर पर CBI रेड की RJD ने की कड़ी निंदा, जानिए- लालू यादव की बेटी सहित BJP की क्या रही प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
बिहार में पंचायतों का नए सिरे से होगा परिसीमन, कैबिनेट की बैठक में हुए कई बड़े फैसले
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
NIA की रिपोर्ट पर बिहार से 2 संदिग्ध गिरफ्तार, पाकिस्तान से कनेक्शन निकला, क्या था मकसद?
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बंटी यादव और पंकज राय की हत्या मामले में कूदे खेसारी लाल यादव, 'मैं सम्राट चौधरी से…'
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी
बिहार: श्रावणी मेले पर सम्राट सरकार की स्पेशल तैयारी, लेजर शो, ड्रोन शो… 3 लाख तक का इनाम भी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
CSK के नए कोच की तलाश जारी, रविचंद्रन अश्विन ने किसे कहा- उनसे बेहतर कोई नहीं?
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget