एक्सप्लोरर

CBI Raid in Bihar: क्या है पूरा मामला जिसे लेकर बिहार में CBI ने RJD नेताओं पर मारे हैं छापे, किसके बदले में नौकरी देने का आरोप है

Bihar News: सीबीआई ने बिहार में आरजेडी नेता सुनील सिंह, अशफाक करीम, फैयाज अहमद और सुबोध राय के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह कार्रवाई उस दिन हुई है जिस दिन बिहार की नई सरकार विश्वास मत पेश कर रही है.

बिहार (Bihar) विधानसभा में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) आज विश्वास मत पेश करेंगे. नीतीश कुमार ने बीजेपी (BJP) से अलग होकर महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाई है. इसमें आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री हैं. इस नई सरकार को आज सदन में विश्वासमत हासिल करना है.इस फ्लोर टेस्ट से पहले आरजेडी के चार नेताओं के घर आज सीबीआई ने छापा मारा है. राबड़ी देवी के निजी सचिव नागमणि यादव के घर पर भी छापेमारी की गई है. आरजेडी के जिन नेताओं पर सीबीआई का छापा पड़ा है, उनमें सुनील सिंह (Sunil Singh), अशफाक करीम (Ashfaq Kareem), फैयाज अहमद (Fayyaz Ahmad), सुबोध राय (Subodh Rai) शामिल हैं. आइए जानते हैं कि सीबीआई किस मामले में यह कार्रवाई कर रही है.

सीबीआई ने किनके यहां मारा है छापा

सीबीआई ने  इस साल 18 मई को लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती समेत 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. इस एफआईआर में रेलवे में भर्ती के बदले जमीन लेने के आरोप लगाए गए छे. ये नियुक्तियां 2004-2009 के दौरान की गईं. इस दौरान आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव यूपीए सरकार में रेल मंत्री थे.

ऐसा आरोप है कि रेलवे के विभिन्न मंडलों में समूह 'डी'के पदों पर एवजी की नियुक्ति (appointment of Substitutes) की गई.इसके बदले में अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर जमीन ली गई. इस मामले में आरोप है कि इसके बदले में जो एवजी स्वयं पटना के निवासी थे या अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से उक्त मंत्री के परिवार के सदस्यों और परिवार के सदस्यों की ओर से नियंत्रित एक निजी कंपनी के पक्ष में पटना में स्थित अपनी जमीन को बेचा और उपहार में दिया.

जमीन के बदले नौकरी देने का आरोप

यह भी आरोप है कि क्षेत्रीय रेलवे में इस तरह की नियुक्ति के लिए कोई विज्ञापन या कोई सार्वजनिक नोटिस जारी नहीं किया गया था.फिर भी नियुक्त किए गए पटना के निवासियों को मुंबई, जबलपुर, कोलकता, जयपुर और हाजीपुर में स्थित विभिन्न क्षेत्रीय रेलवे में एवजी के रूप में नियुक्त किया गया.इस मामले को बीजेपी के राज्यसभा सांसद औ बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उठाया था.

ये भी पढ़ें

RJD MLC Sunil Singh: आरजेडी MLC के घर CBI की रेड, लालू यादव परिवार के बेहद करीबी हैं सुनील सिंह, राबड़ी देवी बांधती हैं राखी

Bihar Floor Test: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD नेताओं पर CBI की छापेमारी, लालू यादव की बेटी बोलीं- 'समाजवादी सरकार है, झुकेगा नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget